DESK : यदि आपको होम लोन या पर्सनल लोन लेना है तो आपके लिए अच्छी खबर है, अब आपको इसके लिए बैंकों के चक्कर लगाने नहीं पड़ेगें.
अब घर बैठे आपको 1 घंटे से भी कम यानि 58 मिनट में लोन की मंजूरी मिल गई है. जिसके लिए SBI समेत देश के 19 बैंकों ने ‘PSB Loans in 59 Minutes’ की सुविधा शुरू की है. ‘PSB Loans in 59 Minutes’ के जरिए होम लोन और पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने वाले ग्राहकों को सिर्फ 59 मिनट में मंजूरी मिल जाएगी.
‘PSB Loans in 59 Minutes’ की जानकारी देते हुए भारतीय स्टेट बैंक के एमडी पी के गुप्ता ने बताया कि , ‘‘हम लोन चाहने वालों को होम और पर्सनल लोन ‘PSB Loans in 59 Minutes’ के जरिये उपलब्ध करा रहे हैं. हमें इस बात की खुशी है कि अभी तक इसका लाभ सिर्फ एमएसएमई को मिल रहा था, लेकिन अब यह सभी को उपलब्ध होगा.’’ इसके साथ ही उन्होंने यह साफ किया कि कुछ दिनों में ऑटो लोन के लिए भी यह सर्विस लॉन्च की जाएगी.
भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक सहित अन्य बैंकों में ‘PSB Loans in 59 Minutes’ की सर्विस शामिल की गई हैं.
बताया जाता है कि ‘PSB Loans in 59 Minutes’ पर लोन लेने वाले लोगों को सारी जरूरी जानकारियां अपलोड करनी होती है. इसके बाद ऑटेमैटिक सिबिल आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर लोन की रकम तय हो जाती है और मंजूरी मिलने के बाद आवेदक बैंक ब्रांच में कनेक्ट हो जाता है.ये सारी प्रक्रिया पूरी होने में 59 मिनट का समय लगता है.
SBI समेत 19 बैंकों ने दिया ग्राहकों को तोहफा, अब सिर्फ 59 मिनट में मिलेगा होम और पर्सनल लोन
DESK : यदि आपको होम लोन या पर्सनल लोन लेना है तो आपके लिए अच्छी खबर है, अब आपको इसके लिए बैंकों के चक्कर लगाने नहीं पड़ेगें. अब घर बैठे आपको 1 घंटे से भी कम यानि 58 मिनट में लोन की म





