बिहारसिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा
सहरसा के सिमराहा चौक गोलीकांड में 13 वर्षीय बालक की मौत के बाद पुलिस ने दो और शूटरों को गिरफ्तार किया। घटना भूमि विवाद के चलते हुई थी, दो लाख रुपए में सौदा तय किया गया था। बरामद देशी कट्टा और खोखा जांच के लिए भेजा गया।







