बिहारगया में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा: 40 लाख की विदेशी शराब बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार
गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब से भरे ट्रक को जब्त किया है। 13,320 बोतल शराब की कीमत 40 लाख रुपये बतायी जा रही है। पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।











