ब्रेकिंग
EOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव

जिम्बाब्वे पर भारत की जीत, इंग्लैंड से होगा सेमीफाइनल मैच

DESK ; टी 20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने अपने आखिरी लीग मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रन से हरा दिया। जिसके बाद अब भारतीय क्रिके

जिम्बाब्वे पर भारत की जीत, इंग्लैंड से होगा सेमीफाइनल मैच
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK ;  टी  20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने अपने आखिरी लीग मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रन से हरा दिया। जिसके बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में  इंग्लैंड के खिलाफ 10 नवंबर को एडिलेड में अपना मैच खेलेगी।


भारत और जिम्बाब्वे के बिच हुए आज के मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के सामने 186 रन का विशाल लक्ष्य रखा।  भारत के तरफ से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव रहे। इन्होनें  25 बॉल में ताबरतोड़ बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बनाए। इस दौरान इनका स्ट्राइक रेट 244 का रहा। उन्होंने इस मैच में 6 चौके और 4 छक्के जड़े। जबकि सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 35 बॉल में 51 रन बनाए। वहीं, जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट शॉन विलियम्स ने लिए।


इधर, 186 रन  के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत ठीक नहीं रही टीम ने पहले ही ओवर में भारतीय गेंदबाज को अपना विकेट दे दिया। इसके बाद भी टीम के विकेट का पतन जारी रहा और पूरी टीम 17.2 गेंद में 115 रन बनाकर पवेलियन लौट गई।  भारत के तरफ से सबसे शानदार गेंदबाजी अश्विन ने ने अपने 4 ओवर में मात्र 22 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाए। वहीं, हार्दिक पंड्या और मोहम्मद शमी को 2-2 सफलता मिली।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें