ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

विराट ने कहा-मैं कभी सचिन तेंदुलकर नहीं बन सकता, वो हमेशा मेरे हीरो रहेंगे, कोहली ने आज ही की है सचिन के रिकार्ड की बराबरी

KOLKATA: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में रविवार को भारत ने एकतरफा मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 243 रन से हरा दिया. भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप में लगातार आठवीं जीत हासिल की. इसके साथ

विराट ने कहा-मैं कभी सचिन तेंदुलकर नहीं बन सकता, वो हमेशा मेरे हीरो रहेंगे, कोहली ने आज ही की है सचिन के रिकार्ड की बराबरी
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KOLKATA: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में रविवार को भारत ने एकतरफा मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 243 रन से हरा दिया. भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप में लगातार आठवीं जीत हासिल की. इसके साथ ही भारत ने पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 के साथ फिनिश तय कर लिया है. लेकिन, आज भारत की जीत से ज्यादा चर्चा विराट कोहली की रही. अपने बर्थ डे के दिन विरोट कोहली ने शतकीय पारी खेली और वनडे क्रिकेट में 49 शतक लगाने के सचिन तेंदुलकर के रिकार्ड की बराबरी कर ली. 


कोलकाता के इडेन गार्डन में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. भारतीय पारी की खास बात रही विराट कोहली की शतकीय पारी. विराट ने 121 बॉल पर नाबाद 101 रनों की पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर के वनडे में सबसे ज्यादा शतक के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. सचिन ने अपने वनडे करियर में 463 मैच खेले थे और इनमें 452 पारियों में 49 शतक लगाये थे. विराट कोहली ने 277 पारियों में ही ये उपलब्धि हासिल कर ली. कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 49वें ओवर में अपना 49वां शतक पूरा किया. 


तेंदुलकर ने दी बधाई

वन डे क्रिकेट में 49 शतक के रिकार्ड की बराबरी के बाद सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली को बधाई दी. सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा-वेल प्लेड विराट. सचिन ने मजाकिया लहजे में लिखा- मैं इसी साल 50 साल का हुआ हूं और मुझे 49 से 50 तक पहुंचने में 365 दिन लग गए. मुझे उम्मीद है कि आप 49 से 50 का सफर अगले कुछ दिनों में तय कर लेंगे. 


विराट ने क्या दिया जवाब?

भारत औऱ दक्षिण अफ्रीका का मैच समाप्त होने के बाद विराट कोहली से ये पूछा गया कि सचिन तेंदुलकर के रिकार्ड की बराबरी के बाद आप कैसा महसूस कर रहे हैं. विराट ने कहा- मेरे लिए अपने हीरो के रिकार्ड की बराबरी करना बहुत स्पेशल है. लेकिन उनसे मेरी तुलना नहीं की जा सकती है. वह क्रिकेट में परेफेक्शन की मिसाल हैं. वह हमेशा मेरे हीरो रहेंगे. विराट कोहली ने कहा कि मैं हमेशा वो दिन याद रहेंगे जब मैं उनको टीवी पर मैच खेलते देखता था. उन्हें खेलता देख कर ही मैंने क्रिकेट खेलना सीखा है. 


वैसे कोहली को आज प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. उनके रिकॉर्ड 49वें शतकीय पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए. जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में 83 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए. मोहम्मद शमी को 2 और कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले. भारत ने 20 साल बाद किसी वर्ल्ड कप में लगातार आठ मैच जीते हैं. इससे पहले टीम इंडिया ने 2003 वर्ल्ड कप में 8 मैच एक के बाद एक जीते थे.


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें