ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

विराट कोहली ने भारत के टेस्ट कप्तान का पद छोड़ा: ट्विटर पर किया एलान, धोनी और रवि शास्त्री का आभार जताया

PATNA: भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। इंडियन क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान विरोट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का एलान कर दिया है।

विराट कोहली ने भारत के टेस्ट कप्तान का पद छोड़ा: ट्विटर पर किया एलान, धोनी और रवि शास्त्री का आभार जताया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। इंडियन क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान विरोट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का एलान कर दिया है।


हालांकि कोहली क्रिकेट से सन्यास नहीं ले रहे हैं यानि वे इंडियन टीम के लिए खेलते रहेंगे. कोहली ने इस बावत ट्विटर पर लंबा पोस्ट लिखा है. इसमें एम. एस. धोनी और रवि शास्त्री का खास तौर पर आभार जताया है।


कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा है कि 7 सालों तक उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को सही दिशा में ले जाने के लिए हर संभव कोशिश की. उन्होंने अपने काम पूरी इमानदारी से किया और कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी. लेकिन हर चीज का एक अंत होता है. उनके लिए भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी का भी आज अंत हो रहा है. कोहली ने लिखा है कि जो काम वे कर सकते हैं उसके लिए वे अपने 120 परसेंट क्षमता से काम करते हैं. जो काम वे नहीं कर सकते उसके बारे में भी उनकी सोच क्लीयर रहती है. कोहली ने कहा कि वे अपनी टीम के प्रति बेइमान नहीं हो सकते.


धोनी, शास्त्री का आभार

कोहली ने कप्तानी का मौका देने के लिए BCCI के प्रति आभार जताया है. उन्होंने अपने टीम के सभी साथियों का शुक्रिया अदा किया है. लेकिन दो लोगों का नाम खास तौर पर लिया है. उन्होंने इंडियन टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री का आभार जताते हुए कहा है कि कोच और उनके सहयोगियों ने टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम को लगातार आगे बढ़ाया. कोहली ने लिखा है- एम एस धोनी को बिग थैंक्स. उन्होंने कप्तान के तौर पर मुझ पर भरोसा जताया और मुझे इस योग्य माना कि मैं भारतीय क्रिकेट को आगे ले जा सकता हूं.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें