ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत बना चैम्पियन, इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा कर पांचवां ख़िताब जीता

DESK : भारत की अंडर-19 टीम ने वेस्टइंडीज़ की धरती पर इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया एक बार फिर वर्ड चैम्पियन बन गई है. वेस्टइंडीज़ में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए अंडर-19 वर्ल्डकप को

अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत बना चैम्पियन, इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा कर पांचवां ख़िताब जीता
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : भारत की अंडर-19 टीम ने वेस्टइंडीज़ की धरती पर इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया एक बार फिर वर्ड चैम्पियन बन गई है. वेस्टइंडीज़ में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए अंडर-19 वर्ल्डकप को भारत ने जीता और रिकॉर्ड पांचवीं बार ट्रॉफी पर अपना नाम छपवाया. इंग्लैंड ने फाइनल मुकाबले में 189 रन बनाए थे और भारत को 190 रनों का लक्ष्य मिला था. 


इंग्लैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था, जिसके बाद टीम इंडिया ने उसे सिर्फ 189 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया. टीम इंडिया ने 47.4 ओवर में ही 6 विकेट खोकर 195 रन बना लिए. 


जब मैच अपने आखिरी दौर में पहुंचा, तब टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने रनों की रफ्तार बढ़ा दी. टीम इंडिया के दिनेश बाना ने छक्का जड़कर भारत को विश्व विजेता बना दिया. ये बिल्कुल वैसा ही है, जैसे साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का जड़ भारत को 50 ओवर के विश्व कप में विजेता बनाया था.


भारत ने कब-कब जीता अंडर-19 वर्ल्डकप?

•    साल 2000 – भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराया, कप्तान- मोहम्मद कैफ

•    साल 2008 – भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया, कप्तान- विराट कोहली

•    साल 2012 – भारत ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया, कप्तान- उन्मुक्त चंद

•    साल 2018 – भारत ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया, कप्तान- पृथ्वी शॉ

•    साल 2022 - भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया, कप्तान- यश धुल

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें