ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

सेमीफाइनल में भारत-न्यूजीलैंड मुकाबला : बारिश हुई तो भी फाइनल में जाएगी टीम इंडिया

DESK : क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मैनचेस्टर में बारिश की संभावना के बीच टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है। भारत न्यूजीलैंड के बीच अगर

सेमीफाइनल में भारत-न्यूजीलैंड मुकाबला : बारिश हुई तो भी फाइनल में जाएगी टीम इंडिया
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
DESK : क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मैनचेस्टर में बारिश की संभावना के बीच टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है। भारत न्यूजीलैंड के बीच अगर मुकाबला बारिश के कारण धुल जाता है तब भी टीम इंडिया फाइनल में पहुंच जाएगी। हालांकि सेमीफाइनल मुकाबले के लिए एक रिजर्व बेबी रखा गया है। अगर मंगलवार को बारिश के चलते मैच नहीं हुआ तो यह मुकाबला बुधवार को भी खेला जा सकता है। क्रिकेट वर्ल्ड कप के नियमों के मुताबिक बारिश की स्थिति में गणित टीम इंडिया के साथ है। भारतीय टीम ने अपने 8 लीग मैचों में से 7 में जीत हासिल की है। वर्ल्ड कप क्रिकेट के प्वाइंट टेबल में टीम इंडिया नंबर 1 पर है जबकि न्यूजीलैंड की टीम चौथे नंबर पर। रन रेट के पैमाने पर भी भारतीय टीम न्यूजीलैंड से काफी आगे है। आंकड़ों का गणित बताता है कि अगर बारिश के कारण मंगलवार और बुधवार के रिजर्व डे में भी सेमीफाइनल का मुकाबला नहीं खेला जा सका तो भी भारतीय टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। संभावित टीमें- भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, एम एस धोनी, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मयंक अग्रवाल, रविंद्र जडेजा, केदार जाधव. न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, कोलिन मुनरो, रोस टेलर, टाम लाथम, टाम ब्लंडेल, कोलिन डे ग्रांडहोमे , जिम्मी नीशाम, ट्रेंट बोल्ट, लोकी फर्ग्युसन, मैट हेनरी, मिशेल सेंटनेर, हेनरी निकोल्स, टिम साउदी, ईश सोढी.
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें