ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

तो क्या आज आखिरी मैच खेलेंगे धोनी ? IPL Final होगा रिटायरमेंट मैच! फाइनल में जाने से पहले दिया था ये संकेत

DESK : अगले कुछ दिनों में 42 साल के होने जा रहे चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल 2023 का फाइनल आखिरी मुकाबला भी माना जा रहा है। धोनी ने लीग राउंड खत्म हो

तो क्या आज आखिरी मैच खेलेंगे धोनी ? IPL Final होगा रिटायरमेंट मैच! फाइनल में जाने से पहले दिया था ये संकेत
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : अगले कुछ दिनों में 42 साल के होने जा रहे चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल 2023 का फाइनल आखिरी मुकाबला भी माना जा रहा है। धोनी ने लीग राउंड खत्म होने के बाद फाइनल में जाने के लिए खले जाने वाली मैच में कुछ संकेत भी दे दिए थे। इसके साथ ही माही इस पूरे सीजन  बाएं घुटने पर पट्टी बांधकर खेले है। ऐसे में यह  कयास लगाया जा रहा है कि अगर वह पांचवीं बार टीम को खिताब दिलाने में सफल रहते हैं तो पीली जर्सी में धोनी का यह आखिरी मैच हो सकता है।


दरअसल, कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी अपने फैसलों से हैरान करने के लिए माहिर हैं। वह कब क्या कर जाए किसी को इसकी खबर नहीं होती। माही 2019 के वर्ल्ड कप में आखिरी बार ब्लू जर्सी में दिखे फिर 15 अगस्त 2020 को अचानक शाम 7 बजकर 29 मिनट पर संन्यास का ऐलान कर दिया। तब से वह सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं। इस बार माही से रिटायरमेंट को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कभी स्पष्ट जवाब तो नहीं दिया। लेकिन, इशारों में कह डाला कि अब नए लोगों को मौका देना का दौर हैं। 


वहीं, महेंद्र सिंह धोनी इस सीज़न बतौर बल्लेबाज़ शानदार फॉर्म में दिखे हैं। 11 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए धोनी 34.67 की औसत और 185.71 के स्ट्राइक रेट से 104 रन बना चुके हैं। इसमें उनका हाई स्कोर नाबाद 32 रनों का रहा है। इस दौरान उनके बल्ले से 10 छक्के देखने को मिले हैं। यहां तक फ्रेंचाइज़ी के सीईओ कासी विश्वनाथन भी उम्मीद कर रहे हैं कि धोनी अगले सीज़न खेलें। कासी विश्वनाथन को भी इस बात की जानकारी नहीं है कि धोनी अगला सीज़न खेलेंगे या नहीं। अब देखना दिलचस्प होगा कि धोनी इस सीज़न के बाद क्या फैसला लेते हैं। 


आपको बताते चलें कि, चेन्नई सुपर किंग्स 10वीं बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। चेन्नई के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार टीम अपनी पांचवीं ट्रॉफी जीतेगी। चेन्नई अब तक धोनी की कप्तानी में चार खिताब जीत चुकी है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी IPL 2023 के खिताबी मुकाबले के ज़रिए अपना 250वां आईपीएल मैच खेलेंगे। इस मैच से पहले बीसीसीआई ने एमएस धोनी को ट्रिब्यूट दिया है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें