ब्रेकिंग
कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुककटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक

तीसरे टेस्ट से बाहर हुए जडेजा और ऋषभ पंत, टीम इंडिया की बढ़ी चिंता

DESK : सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का आगाज हो चुका है जिसको लेकर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला जाना है. अब इसी बीच टीम इंडिया के लिए सिडनी में खेले जा रहे त

तीसरे टेस्ट से बाहर हुए जडेजा और ऋषभ पंत, टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का आगाज हो चुका है जिसको लेकर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला जाना है. अब इसी बीच टीम इंडिया के लिए सिडनी में खेले जा रहे तीसरे क्रिकेट टेस्ट में पहले से ही एक के बाद एक मुसीबतें सामने आ रही हैं. भारत को उस वक्त झटका लगा जब शनिवार को विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और सीनियर हरफनमौला रविंद्र जडेजा घायल हो गए. 


आपको बता दें कि ऋषभ पंत को पैट कमिंस की शॉर्ट गेंद खेलते समय चोट लग गई. जिसके बाद वह पट्टी बांधकर दोबारा मैदान में लौटे. लेकिन चोट लगने की वजह से ऋषभ पंत उस तेजी से रन नहीं बना सकें जिसके बाद वह जोश हेजलवुड की गेंद पर विकेट के पीछे कैच देकर लौटे.


इसके अलावा आपको बता दें कि हरफनमौला रविंद्र जडेजा को भी चोट लग गई. उनको ये चोट गेंदबाजी वाले हाथ में शॉर्ट गेंद से लगी और मैदान पर उनका उपचार कराना पड़ा. चोट के कारण जब वह दूसरी पारी के लिए दोबारा मैदान में आये तो उस वक्त भी वो काफी दर्द में थे. जानकारी के मुताबिक़ जडेजा के हाथ का अंगूठा सूज गया था और डॉक्टर्स ने उनके हाथ पर पट्टी बांधी. हालांकि उपचार के बाद भी उन्हें आराम नहीं मिला जिसके कारण उनके कुछ गेंद डालने के बाद वह आगे गेंदबाजी नहीं कर पाए.


आपको बता दें कि चोट के बाद जडेजा के अंगूठे का स्कैन कराया जायेगा. इसके अलावा उनके मैच नहीं खेलने से आईसीसी नियमों के तहत रिजर्व विकेट कीपर रिधिमान साहा ने उनकी जगह ली है. जिसपर बीसीसीआई ने एक मीडिया हाउस को अपना बयान देते हुए कहा, 'ऋषभ पंत को शनिवार को बल्लेबाजी के दौरान बायीं कोहनी में चोट लगी. उन्हें स्कैन के लिये ले जाया गया है.'

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें