ब्रेकिंग
Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...

टीम में जगह में नहीं मिलने से नाराज हैं करुण नायर, ट्विटर पर छलका दर्द

DESK : भारतीय क्रिकेट टीम में इस वक़्त सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. आये दिन चयनकर्ताओं के ऊपर सवाल उठाये जा रहे हैं. इस बार एक खिलाड़ी ने अपने करियर को ले कर ट्वीटर पर गुहार लगायी है. भारतीय टीम की ओर

टीम में जगह में नहीं मिलने से नाराज हैं करुण नायर, ट्विटर पर छलका दर्द
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : भारतीय क्रिकेट टीम में इस वक़्त सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. आये दिन चयनकर्ताओं के ऊपर सवाल उठाये जा रहे हैं. इस बार एक खिलाड़ी ने अपने करियर को ले कर ट्वीटर पर गुहार लगायी है. भारतीय टीम की ओर से टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले करुण नायर ने अपने करियर को बचाने के लिए अब ट्वीटर का सहारा लिया है. 


अंतर्राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह ना बना पाने के बाद अब उन्हें घरेलु टीम से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. करुण ने ट्वीट करते हुए लिखा है, "डिअर क्रिकेट गिव में वन मोर चांस". करूण का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि नायर को अपने राज्य कर्नाटक की टीम से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. घरेलु क्रिकेट टीम से भी बाहर होने के बाद करुण ने अपने जज्बात दुनिया के सामने ट्वीट के माध्यम से रखा है. 


आपको बता दें भारत की ओर से अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले करुण दूसरे बल्लेबाज हैं. करुण से पहले वीरेंदर सहवाग ये कारनामा दो बार (2004 और 2008) में कर चुके हैं. करुण ने 2016 में नाबाद 302 रनों की पारी इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में खेली थी. करुण के ट्वीट पर लोगों के खूब रिएक्शंस आ रहे हैं. लोग उन्हें मजबूत रहने की सलाह दे रहे हैं.

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें