ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

DESK: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सलीम दुर्रानी ने रविवार को अपने घर जामनगर में आखिरी सांस ली। उनके निधन से खेल जगत म

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सलीम दुर्रानी ने रविवार को अपने घर जामनगर में आखिरी सांस ली। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर है। सलीमदुर्रानी भारतीय टीम के मशहूर ऑलराउंडर थे, जिन्हें हमेशा आक्रामक बल्लेबाजी के अलावा ऑफ स्पिन बॉलिंग के लिए जाना जाता था। लोगों की डिमांड पर छक्के जड़ने वाले दुर्रानी कैंसर से जूझ रहे थे। दुर्रानी अुर्जन अवॉर्ड जीतने वाले भारत के पहले क्रिकेटर थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया है।


दरअसल, पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। रविवार की सुबह गुजरात के जामनगर में  उनका निधन हो गया। उनका जन्म काबुल में हुआ था। दुर्रानी ने भारत के लिए अपना पहला टेस्ट मैच 1 जनवरी 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला था। लगभग 13 साल करियर में उन्होंने भारत के लिए कुल 29 टेस्ट मैच खेले और 25.04 की औसत से 1202 रन बनाए थे। दुर्रानी फैंस की मांग पर छक्का लगाया करते थे। क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में भी अपनी किस्मत आजमाई थी।


सलीम दुर्रानी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “सलीम दुर्रानी क्रिकेट के दिग्गज थे, अपने आप में एक लीजेंड थे। उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में भारत के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैदान के अंदर और बाहर वो अपने अंदाज के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से काफी दुखी हूं। उनके परिवार और मित्रों के लिए संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिलें।''

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें