ब्रेकिंग
बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक

Chhath Puja: टीम इंडिया के कप्तान समेत ये खिलाड़ी भी मनाते हैं छठ, धूम -धाम से करते हैं पूजा

DESK : छठ का त्योहार देश के तमाम हिस्सों में पूरे उत्साह से मनाया जा रहा है। नहाय-खाए छठ पूजा का शुभारंभ हो चुका है। श्रद्धा का ये पावन त्योहार देश के कई हिस्सों में मनाया जा रहा ह

Chhath Puja: टीम इंडिया के कप्तान समेत ये खिलाड़ी भी मनाते हैं छठ, धूम -धाम से करते हैं पूजा
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : छठ का त्योहार देश के तमाम हिस्सों में पूरे उत्साह से मनाया जा रहा है। नहाय-खाए छठ पूजा का शुभारंभ हो चुका है। श्रद्धा का ये पावन त्योहार देश के कई हिस्सों में मनाया जा रहा है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के वैसे खिलाड़ी जो छठ मनाते हैं उनमें एक तो कप्तान ही हैं। उनके अलावा ईशान किशन जैसे दूसरे खिलाड़ी भी हैं जिनके घर छठ पूजा मनाई जाती है। 


वहीं, टीम इंडिया के कई खिलाड़ी भी इस महापर्व से अंजान नहीं हैं। उनके घर भी आस्था का ये त्योहार धूम-धाम से मनाया जाता है। टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों के घर भी इस महापर्व का जश्न देखते बनता है, जिनमें एक तो कप्तान साहेब ही हैं। ईशान किशन बिहार के पटना के रहने वाले हैं। ऐसे में छठ का महापर्व उनके घर पर ना मने, भला ऐसा कैसे हो सकता है।


दरअसल, ईशान किशन की मां सुचित्रा सिंह हर साल छठ करती हैं। उनका पूरा परिवार आस्था और श्रद्धा के इस महापर्व में डूब जाता है। ईशान किशन भी जब भारत में होते हैं तो इस खास मौके पर अपने परिवार का हिस्सा बनते ही हैं. लेकिन, इस बार वो छठ के पावन पर्व पर घर से दूर हैं। ईशान किशन इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं। वो इंडिया ए के साथ ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेले जा रहे मैचों में ईशान किशन इंडिया ए टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका में हैं। यही वजह है कि वो इस बार छठ के महापर्व पर अपने परिवार के साथ नहीं है। 


वहीं, ईशान किशन तो बिहार से आते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि छठ का महापर्व टीम इंडिया के कप्तान के घर भी मनता है। हम यहा टेस्ट या वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा की नहीं बल्कि भारतीय टीम के T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की बात कर रहे हैं। सूर्या के घर छठ मनता है और उनके साथ पूरा परिवार आस्था के इस महापर्व में डुबकी लगाता है. सूर्यकुमार के घर छठ के मनने का पता उनके सोशल मीडिया से भी चलता है। 


उधर, सूर्यकुमार यादव के घर मने छठ की ये तस्वीरें बीते सालों की है। इस बार महापर्व के मौके पर वो भी घरवालों के साथ नहीं है. सूर्या इन दिना टी20 टीम के साथ साउथ अफ्रीका दौरे पर हैं, जहां 8 नवंबर से 4 मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। टीम इंडिया में कई और खिलाड़ी जैसे मुकेश कुमार और आकाशदीप भी है जो बिहार से ताल्लुक रखते हैं. हालांकि, उनके घर छठ मनता है या नहीं इस बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें