ब्रेकिंग
EOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव

T-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की दूसरी जीत, नीदरलैंड्स को 56 रनों से हराया

DESK: T-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का विजय अभियान जारी है। सिडनी में खेले गए मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड्स को 56 रनों के से हरा दिया है। यह भारत की इस वर्ल्ड कप में लगातार

T-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की दूसरी जीत, नीदरलैंड्स को 56 रनों से हराया
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK:  T-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का विजय अभियान जारी है। सिडनी में खेले गए मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड्स को 56 रनों के से हरा दिया है। यह भारत की इस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के बाद भारत चार प्वाइंट्स के साथ ग्रुप-2 में टॉप पर पहुंच गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 179 का स्कोर बनाया था, जवाब में नीदरलैंड्स सिर्फ 123 का स्कोर ही पूरा कर पाया। भारत की ओर से अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी ने कमाल की बॉलिंग की और नीदरलैंड्स को बांधे रखा।


भारत के केएल राहुल का विकेट सस्ते में गंवाने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 73 रनों की शानदार साझेदारी की। रोहित शर्मा 39 गेंदों में 53 रनों की कप्तानी पारी खेलने के बाद आउट हो गए थे। रोहित के आउट होने के बाद सूर्यकुमार और विराट कोहली ने तेजी से रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 95 रनों की साझेदारी की थी। इस साझेदारी की बदौलत भारतीय टीम मजबूत स्कोर तक पहुंची।


विराट कोहली ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया है और वे दोनों ही मैचों में नाबाद रहे। नीदरलैंड के खिलाफ कोहली 44 गेंदों में 62 रन बनाकर नाबाद रहे। आज के टुर्नामेंट में कोहली ने तीन चौके और दो छक्के लगाए। वहीं दूसरी तरफ सूर्यकुमार ने केवल 25 गेंदों में ही नाबाद 51 रन बना डाले। सूर्यकुमार ने सात चौके और एक छक्का लगाया। टीम इंडिया ने दो विकेट के नुकसान पर 179 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। जिसके दबाव में नीदरलैंड के बल्लेबाज बिखर गए और केवल 123 रन ही बना पाए। अब टीम इंडिया की नज़र सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने पर है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें