ब्रेकिंग
कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुककटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक

सिडनी टेस्ट में कप्तान अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान, रोहित शर्मा करेंगे पारी की शुरुआत

DESK : सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का आगाज हो चुका है, जिसको लेकर भारत ने चार टेस्ट मैचों में से दो मैचों की पारी पूरी कर ली है. अब 7 जनवरी को भारत और

सिडनी टेस्ट में कप्तान अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान, रोहित शर्मा करेंगे पारी की शुरुआत
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK :  सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का आगाज हो चुका है, जिसको लेकर भारत ने चार टेस्ट मैचों में से दो मैचों की पारी पूरी कर ली है. अब 7 जनवरी को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है. इसी बीच मैच के ठीक पहले एक खबर सामने आई है. जहां टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने एक बयान दिया हैं. उन्होंने ये साफ़ किया है कि उप-कप्तान रोहित शर्मा टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने उतरेंगे. आपको बता दें कि रोहित शर्मा पहले दो टेस्ट मैचों में टीम का हिस्सा नहीं थे और आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें उप-कप्तान नियुक्त किया है. रोहित के बैटिंग ऑर्डर को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे थे, जो अब रहाणे के बयान के बाद लगभग स्पष्ट हो गया है.


रोहित शर्मा के बल्लेबाजी में उतरने से पहले कुछ क्रिकेट दिग्गजों का कहना था कि रोहित को मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए उतारना चाहिए. वहीं मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान रहाणे ने कहा कि  'रोहित टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे. हम उनको लेकर काफी उत्साहित हैं. वह नेट प्रैक्टिस में अच्छा खेल रहे हैं.' आपको बता दें कि रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के दौरान चोटिल हुए थे. जिसके चलते वह ऑस्ट्रेलिया में लिमिटेड ओवर सीरीज और पहले दो टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे. आईपीएल के बाद ही वह दुबई से स्वदेश रवाना हो गए थे. 


बेंगलुरु की नेशनल क्रिकेट अकैडमी में रिहैबिलेटेशन के बाद वह ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए. ऑस्ट्रेलिया में आने के बाद अपने आवश्यक क्वारंटाइन पीरियड पूरा करने के बाद 30 दिसंबर को रोहित शर्मा टीम इंडिया से जुड़े थे. हम आपको बता दें कि रोहित की वापसी के बाद मयंक अग्रवाल को इस मैच में मौका नहीं मिल रहा है. टीम की ओर से प्लेइंग XI का एलान कर दिया गया है, जिसमें मयंक नहीं हैं, उन्हें आराम दे दिया गया है. क्योंकि अग्रवाल अब तक इस सीरीज में अच्छी फॉर्म में नजर नहीं आये हैं. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें