ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6: नेपाल-दिल्ली-पूर्णिया कैंप फाइनल मुकाबले में विराट नगर (नेपाल) को 48 रनों से हराकर पूर्णिया कैंप बना चैंपियन

PURNEA: पनोरमा ग्रुप द्वारा आयोजित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 का पांचवां एवं छठा चरण जिला स्कूल के एतिहासिक एकलव्य सेंटर खेल मैदान परिसर पूर्णिया में खेला गया। नेपाल-दिल्ली एवं पूर्ण

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6: नेपाल-दिल्ली-पूर्णिया कैंप फाइनल मुकाबले में विराट नगर (नेपाल) को 48 रनों से हराकर पूर्णिया कैंप बना चैंपियन
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PURNEA: पनोरमा ग्रुप द्वारा आयोजित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 का पांचवां एवं छठा चरण जिला स्कूल के एतिहासिक एकलव्य सेंटर खेल मैदान परिसर पूर्णिया में खेला गया। नेपाल-दिल्ली एवं पूर्णिया कैंप के बीच मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पूर्णिया कैंप बनाम विराट नगर (नेपाल) के बीच मुकाबला खेला गया।


फाइनल मुकाबला के अवसर पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा, ग्लोबल स्पोर्ट्स के चैयरमेन पंकज ठाकुर, खेल प्रेमी स्वाति वैश्यंत्री एवं गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं राष्ट्रीय गान गाकर मुकाबले का शुभारंभ किया। पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने खिलाड़ियों को नास्ता एवं पानी स्वयं अपने हाथों से दिए। खेल प्रेमियों ने पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा के बेहतरीन कार्य की प्रशंसा की और कहा कि पिछले कई सालों से विभिन्न खेलों का प्रतियोगिता आयोजित एक नया रिकॉर्ड बनाया है, यह काबिले तारीफ है।


नेपाल-दिल्ली एवं पूर्णिया कैंप प्रतियोगिता का अंतिम लीग मैच विराट नगर (नेपाल) बनाम दिल्ली कैंप के बीच खेला गया। विराटनगर (नेपाल) ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आल आउट होकर 113 रन बनाए। जिसमें रामनरायण ने 40 गेंदों में 31 रन, सागर ने 17 गेंदों में 21 रन एवं रौशन कामत 18 गेंदों में 17 रन बनाए। दिल्ली कैंप की ओर से गेंदबाजी करते हुए यश गर्ग ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट, अक्षत सिंह ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट एवं विराट पंकज ठाकुर ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया।


दिल्ली कैंप ने 114 रनों का पीछा करते हुए 9 विकेट खोकर 104 रन ही बना पाई। दिल्ली कैंप ने यह मुकाबला 9 रनों से हार कर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। दिल्ली कैंप की ओर से बल्लेबाजी करते हुए इशांत मलिक ने 17 गेंदों में 26 रन, आध्या गर्ग ने 38 गेंदों में 29 रन एवं यश भगत ने 13 गेंदों में 14 रन का योगदान दिया। विराटनगर (नेपाल) की ओर से गेंदबाजी करते हुए लव कामत ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट, रामनारायण ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट एवं विवेक झा ने 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया।


फाइनल मुकाबला विराट नगर (नेपाल) बनाम पूर्णिया कैंप के बीच मुकाबला खेला गया। पूर्णिया कैंप ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर हासिल 120 रन बनाए। जिसमें अमिर अमीन ने नाबाद 23 गेंदों में 26 रन, एहसान ने 26 गेंदों में 23 रन एवं हर्ष वर्धन झा ने 5 गेंदों में 15 का महत्वपूर्ण योगदान दिया। विराटनगर (नेपाल) की ओर से गेंदबाजी करते हुए विवेक झा ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट एवं राजा बाबू ने 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट, विकास कामत ने 2 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया। विराटनगर ( नेपाल) ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 ओवर 2 गेंदों में आल आउट होकर 72 रन ही बना पाई। जिसमें राम नारायण ने 37 गेंदों में 25 रन एवं एस एस झा 6 गेंदों में 11 रन का योगदान दिया। पूर्णिया कैंप की ओर से गेंदबाजी करते हुए हमजा अफरीम ने 3 ओवर 2 गेंदों में 15 रन देकर 3 विकेट, चेतन राज ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किया।


मैच में अंपायरिंग की भूमिका मो नैयर अली, एस एस प्रसाद पिंटू, सैयद जब्बार हुसैन एवं बिमल मुकेश निभा रहे और स्कोरर प्रिंस पटेल एवं उद्घोषक की भूमिका मो जाहीद आलम एवं मो एजाज अहमद ने निभाया। 16 नवंबर को आमंत्रित क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रथम मैच:- स्कूल निदेशक इलेवन बनाम बिहार पुलिस। द्वितीय मैच:- फरमा इलेवन बनाम अकाउंटेंट इलेवन के बीच मुकाबला खेला जाएगा।


इस अवसर पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा,ग्लोबल स्पोर्ट्स के चेयरमैन पंकज ठाकुर, पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा,  मो मंजर मोहशिम, मिथिलेश राय, जितेन्द्र कुमार सिन्हा गोपी, मनीष कुमार झा, क्लब अध्यक्ष प्रमोद पंसारी, कुंदन कुमार सिंह, रोविन, सुमित, दीपक कुमार, नूपुर झा, राजीव कुमार, बब्लू चौधरी, रितेश कुमार झा, आशुतोष कुमार, वेदांत, शिवम्, हर्ष कुमार मौजूद रहे।





टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें