ब्रेकिंग
कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतकर स्वदेश लौटी पी वी सिंधु का जोरदार स्वागत, देश के लिए और मेडल जीतने की जताई उम्मीद

DESK: वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली खिलाड़ी पीवी सिंधु स्वदेश लौट आई हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर पी वी सिंधु का जोरदार स्वागत किया गया. लोगो

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतकर स्वदेश लौटी पी वी सिंधु का जोरदार स्वागत, देश के लिए और मेडल जीतने की जताई उम्मीद
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
DESK: वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली खिलाड़ी पीवी सिंधु स्वदेश लौट आई हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर पी वी सिंधु का जोरदार स्वागत किया गया. लोगों को संबोधित करते हुए सिंधु ने कहा कि, 'मैं उम्मीद करती हूं कि देश के लिए ऐसे ही और मेडल भविष्य में भी जीतूंगी. साथ ही मैं अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहती हूं. उन्होंने मुझे बहुत सारा प्यार और दुआएं दीं जिसकी वजह से मैं आज यहां हूं.' https://youtu.be/OJ0dk99VsvE आपको बता दें कि लगातार दो बार वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में हारने के बाद इस बार पी वी सिंधु ने इतिहास रच दिया. इससे पहले पीवी सिंधु ने जीतने के बाद कहा था कि यह जीत उनके आलोचकों के लिए एक जवाब की तरह है. सिंधु ने कहा था, 'यह मेरा उन लोगों को जवाब है जो बार-बार सवाल पूछ रहे थे. मैं सिर्फ अपने रैकेट से जवाब देना चाहती थी. इस जीत के साथ मैं ऐसा करने में सफल रही. पहले विश्व चैंपियनशिप फाइनल के बाद मुझे काफी बुरा लग रहा था. पिछले साल मैं नाराज थी, दुखी थी. मैं भावनाओं से गुजर रही थी, खुद से पूछ रही थी कि मैं यह एक मैच क्यों नहीं जीत पा रही हूं? लेकिन आखिरकार मैंने खुद से अपना स्वाभाविक खेल दिखाने और चिंता नहीं करने को कहा और यह काम हो गया.'
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें