ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

लगातार 3 बार ओलंपिक गोल्ड जीतने वाले भारतीय हॉकी के सितारे बलबीर सिंह नहीं रहे

DESK : ओलंपिक में हॉकी का गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम के कप्तान बलबीर सिंह सीनियर का निधन हो गया. हॉकी लेजेंड और तीन ओलिंपिक गोल्ड मेडल विजेता बलबीर सिंह का सोमवार को 95 साल की उम्र में निधन हो

लगातार 3 बार ओलंपिक गोल्ड जीतने वाले भारतीय हॉकी के सितारे बलबीर सिंह नहीं रहे
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : ओलंपिक में हॉकी का गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम के कप्तान बलबीर सिंह सीनियर का निधन हो गया. हॉकी लेजेंड और तीन ओलिंपिक गोल्ड मेडल विजेता बलबीर सिंह का  सोमवार को 95 साल की उम्र में निधन हो गया. वे कई दिनों से बीमार थे और उनका इलाज मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा था. जहां उन्होंने आज आखिरी सांस ली.

बलबीर के परिवार में उनकी बेटी सुशबीर और 3 बेटे कंवलबीर, करणबीर और गुरबीर हैं. वो लगातार 3 बार ह़ॉकी का ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. 1956 के मेलबर्न ओलंपिक में उनकी कप्तानी में भारत ने गोल्ड जीता था. उस दौरान भारतीय टीम ने कुल 38 गोल किए थे जबकि एक भी गोल नहीं खाया था.  

उनका जन्म 31 दिसंबर 1923 को पंजाब के हरिपुर खालसा में हुआ था. बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने बलबीर सिंह के निधन पर शोक जताया है. अक्षय ने ट्वीट कर लिखा, 'हॉकी लेजेंड बलबीर सिंह जी के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ है. मुझे अतीत में उनसे मिलने का मौका मिला था और इस बात के लिए मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूं. वे बहुत बेहतरीन व्यक्तित्व वाले इंसान थे. उनके परिवार को मेरी दिल से संवेदनाएं.' बता दें कि  2018 में आई फिल्म गोल्ड में अक्षय कुमार ने बलबीर सिंह का रोल निभाया था. ये कहानी 1948 के ओलिंपिक पर आधारित थी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें