ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

महिला पहलवान ने कुश्ती छोड़ने का किया ऐलान, बृजभूषण के करीबी के चुनाव जीतने पर रोने लगी साक्षी मलिक

DESK: कुश्ती महासंघ (WFI) के चुनाव में बृज भूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह की जीत की खबर सुनते ही महिला पहलवान साक्षी मलिक रोने लगी। BJP सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह

महिला पहलवान ने कुश्ती छोड़ने का किया ऐलान, बृजभूषण के करीबी के चुनाव जीतने पर रोने लगी साक्षी मलिक
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: कुश्ती महासंघ (WFI) के चुनाव में बृज भूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह की जीत की खबर सुनते ही महिला पहलवान साक्षी मलिक रोने लगी। BJP सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष चुने जाने के बाद साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया।


इस नतीजे के आने से महिला पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया भी काफी दुखी हैं। तीनों महिला पहलवानों का कहना कहना है कि हमें न्याय नहीं मिला। अब इन्हें ऐसा लग रहा है कि कुश्ती महासंघ पर बृज भूषण शरण सिंह का दबदबा कायम रहेगा।


महिला पहलवानों का कहना है कि कुश्ती महासंघ के चुनाव के इस नतीजे से यह स्पष्ट है कि महिला पहलवानों को अभी और उत्पीड़न झेलना पड़ेगा। बता दें कि बृज भूषण शरण सिंह पर महिला कुश्ती पहलवानों ने गंभीर आरोप लगाया था। विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन किया था। 


जिसके खिलाफ आंदोलन किया उसी का करीबी अब कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष बन गया है। महिला पहलवान ने इस नतीजे के बाद काफी भावुक नजर आई। साक्षी मलिक ने मीडिया से कहा कि फेडरेशन के खिलाफ हमने लंबी लड़ाई लड़ी इसमें कई साल लग गये। लेकिन नतीजा यह निकला कि आज उसे प्रेसिडेंट बनाया गया जो बृज भूषण शरण सिंह का दाहिना हाथ है। उन्हें बृज भूषण अपने बेटे से भी ज्यादा प्यार करते हैं। किसी महिला को यह जिम्मेदारी देनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। महिला पहलवानों को अभी और उत्पीड़न झेलना पड़ेगा। इसलिए मैं कुश्ती से संन्यास लेती हूं।   






टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें