ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

काफी परेशानियों के बाद Chennai Super Kings को राहत, टीम के साथ आये ये दिग्गज खिलाड़ी

DESK : बीते दिनों आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स काफी परेशानियों से घिरी हुई थी. लेकिन अब जाकर टीम को राहत मिली है. आपको बता दें कि सुरेश रैना के वापस भारत लौटने

काफी परेशानियों के बाद Chennai Super Kings को राहत, टीम के साथ आये ये दिग्गज खिलाड़ी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : बीते दिनों आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स काफी परेशानियों से घिरी हुई थी. लेकिन अब जाकर टीम को राहत मिली है. आपको बता दें कि सुरेश रैना के वापस भारत लौटने के बाद टीम पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा था लेकिन अब चीजें संभालती हुई नजर आ रही हैं. 


आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका के दो खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस और लुंगी एंगिडी यूएई पहुंच चुके हैं और हफ्ते भर के क्वारंटाइन के बाद टीम के साथ जुड़ेंगे. फाफ डु प्लेसिस साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैं और युवा लुंगी एंगिडी तेज गेंदबाज हैं. दोनों ही खिलाड़ियों को अगले एक हफ्ते तक क्वारंटाइन में रहना होगा जिस दौरान उनके दो कोरोना टेस्ट कराए जाएंगे. इन दोनों ही टेस्ट के नतीजे नेगेटिव आने के बाद डु प्लेसिस और एंगिडी CSK के बाकि खिलाड़ियों के साथ मिल पाएंगे.  


गौरतलब है कि पिछला हफ्ता चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुश्किलों भरा रहा. तेज गेंदबाज दीपक चाहर समेत एक साथ कुल 12 सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने और अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना के टूर्नामेंट से हटने के फैसले ने सबको चौंका दिया था. फिलहाल सब कुछ सामान्य है लेकिन टीम के प्रैक्टिस कैंप में देरी होने की वजह से उनके पहले मुकाबले में खेलने पर संशय बना हुई है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें