ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज

पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान के मेकअप आर्टिस्ट की मौत, स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान गई जान

DESK: वेस्टइंडीज में एक स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान के मेकअप आर्टिस्ट फैयाज अंसारी की डूबने से मौत हो गई। फैयाज उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला था

पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान के मेकअप आर्टिस्ट की मौत, स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान गई जान
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: वेस्टइंडीज में एक स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान के मेकअप आर्टिस्ट फैयाज अंसारी की डूबने से मौत हो गई। फैयाज उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला था। टी 20 विश्व कप में कमेंटेटर के रूप में शामिल पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान के साथ फैयाज भी वेस्टइंडीज गया था। 


जानकारी के अनुसार, फैयाज पिछले कई सालों में बतौर मेकअप आर्टिस्ट मुंबई में रहकर काम कर रहा था। वहां उसकी सलून की दुकान थी। एक दिन पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान फैयाज की सलून में पहुंचे थे, जहां दोनों में जान पहचान हुई और बाद में इरफान ने फैयाज को अपना मेकअप आर्टिस्ट बना लिया और तब से वह इरफान के साथ ही रहता था और उनके साथ विदेश भी जाने लगा था।


फिलहाल अमेरिका में टी20 विश्व कप खेला जा रहा है। इरफान पठान इस मैच में कमेंट्री के लिए वेस्टइंडीज गए हुए हैं। वह अपने सात अपने मेकअप आर्टिस्ट फैयाज अंसारी को भी साथ लेकर गए थे। शुक्रवार की शाम खबर मिली कि एक होटल के स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान डूबने से फैयाज की मौत हो गई है। दो महीने पहले ही फैजान की शादी हुई थी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक फैजान के परिजनों में कोहराम मच गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें