ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

IPL गवर्निंग काउंसिल की अहम बैठक आज, लिए जा सकते हैं कई फैसले

DESK : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को लेकर आज बीसीसीआई की अहम् बैठक होने वाली है. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जाने की उम्मीद है. इसमें संयुक्त अरब अ

IPL गवर्निंग काउंसिल की अहम बैठक आज, लिए जा सकते हैं कई  फैसले
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को लेकर आज बीसीसीआई की अहम् बैठक होने वाली है. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जाने की उम्मीद है. इसमें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में टी20 लीग की मेजबानी के लिए जरूरी सरकारी मंजूरी की स्थिति के बारे में भी चर्चा होने वाली है, साथ ही स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए फुलप्रूफ मानक परिचालन प्रक्रिया (SOP)  और चीनी प्रायोजकों के संबंध में बात की जा सकती है .

बृजेश पटेल की अगुवाई में संचालन परिषद के 10 सूत्री एजेंडे पर सरकार की मंजूरी की स्थिति सबसे ऊपर है. इस बैठक में लीग के कार्यक्रम और मैचों की टाइमिंग जैसे अहम मुद्दों पर भी फैसला होने वाला है. बोर्ड ने लीग के आयोजन के लिए 19 सितंबर से 8 नवंबर के बीच का वक्त पहले ही तय कर लिया है, लेकिन अभी आयोजन के लिए जरूरी शर्तों और नियमों को अंतिम रूप देना बाकी है.

जैसा की आप जानते है इस साल आईपीएल का 13वां सीजन खेला जाने वाला है. पर कोरोना महामारी की वजह से देश के बिगड़े हालत को देखते हुए इस टूर्नामेंट को यूएई में आयोजित करने की तैयारी है. बरहाल इस को लेकर  गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से हरी झंडी अभी नहीं मिली है. बीसीसीआई को अभी भी भारत सरकार से लीग को यूएई में आयोजित कराने के लिए अनुमति का इंतजार है.

आज के इस बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह, कोषाध्यक्ष अरुण धूमल और संयुक्त सचिव जयेश जॉर्ज के साथ स्थायी आमंत्रित सदस्यों के तौर पर बैठक में हिस्सा ले सकते हैं.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें