ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

IPL 2025 Mega Auction: बिहार के 13 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL में मचाएंगे धमाल, ऑक्शन लिस्ट में मिली जगह; इतना है बेस प्राइस

DESK: साल 2025 में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग का मेगा ऑक्शन सऊदी के जेद्दा में आयोजित किया जाएगा। आईपीएल के ऑक्शन के लिए 1574 खिलाड़ियों ने खुद को रजिस्टर्ड कराया था लेकिन फाइनल

IPL 2025 Mega Auction: बिहार के 13 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL में मचाएंगे धमाल, ऑक्शन लिस्ट में मिली जगह; इतना है बेस प्राइस
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: साल 2025 में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग का मेगा ऑक्शन सऊदी के जेद्दा में आयोजित किया जाएगा। आईपीएल के ऑक्शन के लिए 1574 खिलाड़ियों ने खुद को रजिस्टर्ड कराया था लेकिन फाइनल लिस्ट में 574 खिलाड़ियों को जगह मिली है। इसमें से 366 भारतीय़ और 208 विदेशी खिलाड़ी हैं। भारत के प्लेयर्स में बिहार के 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है।


दरअसल, आगले साल 2025 में होने वाले आईपीएल के लिए कुल 574 खिलाड़ियों का ऑक्शन होगा। जेद्दा में 24 और 25 नबवंबर को होने वाले ऑक्शन में बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले 13 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है। वैभव रणजी ट्रॉफी, हेमन ट्रॉफी और कूच बिहार ट्रॉफी खेल चुके हैं। 


वैभव का चयन जूनियर इंडियन क्रिकेट टीम में हो चुका है। वैभव इसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर 19 सीरिज में खेल चुके हैं। लेफ्ट हैंडर वैभव ने महज 58 गेंदों में ही 14 चौके और 4 छक्के की मदद से शतक जड़ दिया था। हाल ही में पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में बिहार और मुंबई के बीच रणजी ट्रॉफी में उन्होंने डेब्यू किया था। उन्होंने सचिन से भी कम उम्र में रणजी में डेब्यू किया।


आईपीएल के ऑक्शन लिस्ट में वैभव सबसे युवा खिलाड़ी हैं और उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखा गया है। 574 खिलाड़ियों की लिस्ट में 81 ऐसे प्लेयर्स हैं, जिनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपए हैं वहीं 27 खिलाड़ियों का बेस प्राइस डेढ करोड़ है। इसके अलावा 1.25 करोड़, 1 करोड़, 75 लाख, 50 लाख, 40 लाख और 30 लाख रुपए वाले बेस प्राइस वाले खिलाड़ी भी शामिल हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें