ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

IPL 2023: अहमदाबाद में बारिश के चलते IPL फाइनल टला, अब आज होगा चैंपियन का फैसला

DESK: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारी बारिश के चलते टल गया है. जहां फाइनल मैच में गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स एक दूसरे के आमने-सामने है

IPL 2023: अहमदाबाद में बारिश के चलते IPL फाइनल टला, अब आज होगा चैंपियन का फैसला
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारी बारिश के चलते टल गया है. जहां फाइनल मैच में गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स एक दूसरे के आमने-सामने हैं. इस मैच में जो भी टीम jit हासिल करेगी, वह कई रिकॉर्ड स्थ‍ाप‍ित करेगी. लेकिन मैच होने से पहले अहमदाबाद में बारिश शुरू हो गई है. जिस वजह से मैच टल गया और अब यह मैच आज रिजर्व डे पर खेला जाएगा.


बता दे कि कल शाम को टॉस से कुछ देर पहले लगभग 6:30 बजे बारिश शुरू हो गई. इससे टॉस तक नहीं हो पाया. बीच में एक बार बारिश के रुकने पर कवर्स हटाए गए, लेकिन कुछ देर बाद फिर से तेज बारिश शुरू हो गई. जिस वजह से अंत में मैच रैफरी ने रिजर्व डे पर मैच कराने का फैसला किया. IPL के 16 साल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब खिताबी मुकाबले को बारिश के कारण रिजर्व डे पर शिफ्ट किया गया है। BCCI ने बारिश से टले मैच को देखते हुए दर्शकों को भी राहत दी है. दर्शक अब रिजर्व डे पर भी आज के टिकट से मैच देख सकेंगे. इस फैसले से दोनों टीमों के दर्शकों में खुशी की लहर है.


मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार सोमवार को अहमदाबाद में बारिश की संभावना नहीं है. जहां हवाएं 28 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी. शाम में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है. ऐसे में फाइनल मैच पूरा होने की उम्मीद है.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें