ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

IPL 2023 : हैदराबाद को लगा करारा झटका, हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पुरे सीजन से बहार हुए वॉशिंगटन सुंदर

DESK : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर इस पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं। इन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी आ

IPL 2023 : हैदराबाद को लगा करारा झटका, हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पुरे सीजन से बहार हुए वॉशिंगटन सुंदर
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर इस पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं।  इन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी आई थी।  इसके चलते इस सीजन के बचे हुए सभी मैचों से वो बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। हालांकि उनके रिप्लेसमेंट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। 


 सनराइजर्स हैदराबाद ने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा, 'वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण IPL 2023 से बाहर कर हो गए हैं। हम उनके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।' वॉशिंगटन सुंदर ने मौजूदा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सात मैच खेले, जिसमें पांच पारियों में 60 रन बनाए और तीन विकेट झटके। सनराइजर्स हैदराबाद का मौजूदा टूर्नामेंट में प्रदर्शन अब तक प्रभावी नहीं रहा है और वो प्‍वाइंट्स टेबल में 9वें स्‍थान पर है।



मालूम हो कि, आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद ने मेगा ऑक्शन में सुंदर को 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन, ये ऑफ स्पिन ऑलराउंडर गेंदबाज हाथ में उंगलियों के बीच खून बहने के कारण चार मैच नहीं खेल सके थे। पिछले साल अगस्‍त में वॉशिंगटन सुंदर को काउंटी मैच के दौरान भी लंकाशायर के लिए फील्डिंग करते समय बाएं कंधे में चोट लगी और आगे चलकर वो जिंबाब्‍वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हुए।


आपको बताते चलें कि, वॉशिंगटन सुंदर का लगातार तीसरा आईपीएल सीजन है, जो चोट से प्रभावित हुआ। आईपीएल 2021 के यूएई चरण में उंगली में चोट के कारण वॉशिंगटन सुंदर बाहर हो गए थे। जबकि  जनवरी 2022 में भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर रहे क्‍योंकि वो कोविड-19 पॉजिटिव निकले थे। फिर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वो वेस्‍टइंडीज के खिलाफ घरेलू जमीन पर टी20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर रहे।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें