ब्रेकिंग
Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...

इंडिया-न्यूजीलैंड का तीसरा T-20 मैच टाई, सीरीज पर भारत का कब्जा

DESK: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया तीसरा मैच टाई घोषित कर दिया गया। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज पर 1-0 से कब्जा कर लिया है। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण नही

इंडिया-न्यूजीलैंड का तीसरा T-20 मैच टाई, सीरीज पर भारत का कब्जा
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया तीसरा मैच टाई घोषित कर दिया गया। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज पर 1-0 से कब्जा कर लिया है। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण नहीं हो सका था। इसके बाद भारत ने दूसरे मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बढ़त ले ली थी। आज तीसरे मैच के दौरान बारिश ने खलल डाल दी, जिसके कारण मैच को रोक दिया गया और बाद में डकवर्थ लुईस नियम लागू किया गया। तीसरे मैच में मेजबान टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रनों पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 9 ओवरों में चार विकेट खोकर 75 रन बना लिए थे लेकिन तभी बारिश आ गई और मैच नहीं हो सका। जिसके बाद अंपायरों ने मैच को टाई कर दिया था।


टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए कॉन्वे और ग्लेन फिलिप्स ने ने तीसरे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी की लेकिन इसके बाद मेजबान टीम ने महज 30 रन के अंदर अपने आठ विकेट गंवा दिए और 19.4 ओवरों में 160 रनों पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड के लिए मैच में डेवन कॉन्वे ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। डेवन कॉन्वे ने 49 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली।


भारत के सामने लक्ष्य ज्यादा बड़ा नहीं था लेकिन उसे अच्छी शुरुआत नहीं मिली। ऋषभ पंत और इशान किशन की सलामी जोड़ी जल्दी पवेलियन लौट गई। श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले आउट हो गए जबकि सूर्यकुमार यादव भी इस मैच में 16 रन ही बना सके। टीम इंडिया जब बल्लेबाजी कर रही थी, तब उसे शुरुआती झटके लगे और स्कोर 75-4 हो गया। इस बीच बारिश आई और उसने पूरा गेम पलट दिया। आईसीसी के नए नियमों के अनुसार 5-5 से अधिक ओवर होने पर डकवर्थ लुईस सिस्टम लागू होता है और ऐसा ही यहां पर हुआ है। इसी वजह से मैच रद्द ना होकर टाई घोषित किया गया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें