ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

दूसरे टी-20 मैच में भारत ने दी वेस्टइंडीज को शिकस्त, टी-20 सीरीज में 2-0 से बनाई अजेय बढ़त

DESK: भारत ने दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 22 रनों से हरा दिया. लगातार दूसरी जीत के साथ 3 मैचों की टी-20 सीरीज में भारत ने 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी क

दूसरे टी-20 मैच में भारत ने दी वेस्टइंडीज को शिकस्त, टी-20 सीरीज में 2-0 से बनाई अजेय बढ़त
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
DESK: भारत ने दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 22 रनों से हरा दिया. लगातार दूसरी जीत के साथ 3 मैचों की टी-20 सीरीज में भारत ने 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 167 रन बनाए और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 168 रनों का टारगेट दिया. जवाब में वेस्टइंडीज ने 15.3 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 98 रन बनाए थे लेकिन तभी बारिश ने मैच में खलल डाल दिया जिसकी वजह से मैच दोबारा शुरू नहीं हो पाया. जब मैच रुका तो वेस्टइंडीज को जीतने के लिए 27 गेंदों पर 70 रन और बनाने थे. कीरोन पोलार्ड आठ गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन और शिमरोन हेटमेयर चार गेंदों पर एक चौके के सहारे छह रन बनाकर क्रीज पर थे. तब डकवर्थ लुईस नियम के तहत वेस्टइंडीज टीम को 120 रन बनाने थे, लेकिन वह इससे दूर थी. भारत को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 22 रनों से विजेता घोषित कर दिया गया. भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. भारत की ओर से क्रुणाल पंड्या ने दो और वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार को एक-एक विकेट मिला. रोहित शर्मा (67) के अर्धशतक की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य रखा. टी-20 सीरीज का तीसरा मैच 6 अगस्त को गुयाना में होगा.  
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें