ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, रोहित-राहुल का शतक

ICC World Cup 2019 : वर्ल्ड कप के एक अहम मुकाबले में रोहित शर्मा और केएल राहुल की शतकीय पारी से भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया है. श्रीलंका ने भारत के सामने 265 रनों की चुनौत

भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, रोहित-राहुल का शतक
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
ICC World Cup 2019 : वर्ल्ड कप के एक अहम मुकाबले में रोहित शर्मा और केएल राहुल की शतकीय पारी से भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया है. श्रीलंका ने भारत के सामने 265 रनों की चुनौती रखी थी जिसे उसने 43.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत के लिए लोकेश राहुल ने 118 गेंदों पर 111 रन बनाए. उनकी पारी में 11 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. रोहित शर्मा ने 94 गेंदों की पारी में 14 चौके और 2 छक्के की मदद से 103 रन बनाए. लीड्स के हेडिंग्ले में टीम इंडिया को 265 रनों का लक्ष्य मिला है. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. श्रीलंका की शुरूआत बेहद खराब रही और 55 रन के स्कोर पर 4 खिलाड़ी पवेलियन लौट गए थे. टीम इंडिया के तूफानी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंकाई टीम को शुरुआती झटके दिए. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए. हालांकि लाहिरु थिरिमाने और एंजेलो मैथ्यूज ने लड़खड़ाई टीम को संभाल लिया. मैंथ्यूज ने श्रीलंका के लिए शानदार शतक लगाया. मैथ्यूज ने 128 गेंदों की पारी में 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 113 रन बनाए. उनके अलावा लाहिरू थिरिमाने ने 68 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 53 रनों की पारी खेली.
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें