ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

इस साल नहीं होगा टी-20 वर्ल्ड कप, कोरोना के कारण ICC ने लिया बड़ा फैसला

PATNA : कोरोना काल में स्पोर्ट्स को काफी बड़ा झटका लगा है. क्रिकेट फैंस के लिए एक और झटका देने वाली खबर सामने आई है. इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बोर्ड की ऑनलाइन मीटिंग

इस साल नहीं होगा टी-20 वर्ल्ड कप, कोरोना के कारण ICC ने लिया बड़ा फैसला
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :  कोरोना काल में स्पोर्ट्स को काफी बड़ा झटका लगा है. क्रिकेट फैंस के लिए एक और झटका देने वाली खबर सामने आई है. इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बोर्ड की ऑनलाइन मीटिंग में बड़ा फैसला लिया है. आईसीसी ने इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप कार्यक्रम को स्थगित करने का बड़ा निर्णय लिया है.



बैठक से पहले ही अनुमान लगाए जा रहे थे कि कोरोना संकट को देखते हुए इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को स्थगित कर दिया जायेगा. आखिरकार हुआ भी बिलकुल ऐसा ही. क्योंकि बोर्ड की मीटिंग में इसे स्थगित करने का बड़ा फैसला हो चुका है.


File Photo : 2011 World Cup winners Indian team


मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2021 में अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा. इसका फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को होगा. इसके अगले साल यानी 2022 में फिर से मेन्स टी20 वर्ल्ड कप होगा. वह भी अक्टूबर-नवंबर में ही आयोजित होगा. उसका फाइनल मैच 13 नवंबर को खेला जाएगा. भारत में 2023 में होने वाला मेन्स वनडे वर्ल्ड कप भी अक्टूबर-नवंबर में ही खेला जाएगा. फाइनल 26 नवंबर को होगा.



आपको बता दें कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खेल मंत्री रिचर्ड कोलबेक ने कहा था कि उनका देश टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीमों की मेजबानी करने की चुनौती से पार पा सकता है, लेकिन मुख्य मुद्दा यह है कि क्या टूर्नामेंट का आयोजन दर्शकों के बिना खाली स्टेडियमों में करना सही होगा.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें