ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

ICC ने जारी की नई टेस्ट रैंकिंग, रूट बने नंबर-1 बल्लेबाज ; लंबे समय से क्रिकेट से दूर ऋषभ पंत को मिली टॉप 10 में जगह

DESK : आईसीसी के तरफ से देश भर के क्रिकेट प्लेयर की ताजा रैंकिंग अपडेट कर दी गई है। इस ताजा रैंकिंग के अनुसार इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए है

ICC ने जारी की नई टेस्ट रैंकिंग, रूट बने नंबर-1 बल्लेबाज ; लंबे समय से क्रिकेट से दूर ऋषभ पंत को मिली  टॉप 10 में जगह
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : आईसीसी के तरफ से देश भर के क्रिकेट प्लेयर की ताजा रैंकिंग अपडेट कर दी गई है। इस ताजा रैंकिंग के अनुसार इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। रूट ने ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशाने को पछाड़ कर नंबर एक का स्थान हासिल किया है।  मार्नस लाबुशाने तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। जबकि भारतीय टीम से बात करें तो कि 6 महीने से क्रिकेट से दूर रहने के बाद भी ऋषभ पंत टॉप-10 में बने हुए हैं। 


दरअसल, जो रूट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज ट्रॉफी के पहले टेस्ट की पहली पारी में नाबाद 118 और दूसरी पारी में 46 रन बनाने के बाद 5 स्थानों की लंबी छलांग लगाते हुए टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में फिर से अपनी बादशाहत कायम कर ली है। जो रुट के अब 887 रेटिंग पॉइंट्स हो गए हैं। इसके बाद केन विलियम्सन ने भी 2 स्थान की छलांग लगाकर दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। जबकि मार्नस लाबुशाने पहले स्थान से खिसककर तीसरे नंबर पर आ गए है। जबकि,  स्टीव स्मिथ भी चार स्थान नीचे खिसके है, वह छठे स्थान पर आ गए हैं। जबकि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पांचवें नंबर पर आ गए हैं। 


इधर, भारतीय टीम से ऋषभ पंत आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप 10 बने हुए हैं।  पंत के 758 रेटिंग पॉइंट हैं, वह दसवें नंबर पर हैं और टॉप के भारतीय खिलाड़ी हैं। इसके बाद रोहित शर्मा है 12वें नंबर पर है। जबकि विराट कोहली को रैंकिंग में 1 स्थान का नुक्सान हुआ है। विराट अब 700 रेटिंग पॉइंट्स के साथ  14वें नंबर पर आ गए है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें