ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

जानिए इंस्टाग्राम पर एक प्रमोशनल पोस्ट से कितना कमाते हैं विराट कोहली

DESK : मौजूदा दौर में भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारे कप्तान विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ रही है. मैदान पर सुर्खियां बटोरने वाले विराट सोशल मीडिया ख़ासकर इंस्टाग्राम पर

जानिए इंस्टाग्राम पर एक प्रमोशनल पोस्ट से कितना कमाते हैं विराट कोहली
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
DESK : मौजूदा दौर में भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारे कप्तान विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ रही है. मैदान पर सुर्खियां बटोरने वाले विराट सोशल मीडिया ख़ासकर इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहते हैं. अगर आप विराट कोहली को इस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं तो आपने देखा होगा कि विराट अधिकतर अलग-अलग ब्रांड के प्रमोशन से जुड़ी पोस्ट शेयर करते रहते हैं। क्या आप जानते हैं कि कोहली इस एक पोस्ट के कितने पैसे लेते हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको बताते हैं. https://www.instagram.com/p/Bx1_yWCgOLs/ इंस्टाग्राम पर 38.1 मिलियन फॉलोअर वाले विराट कोहली एक पोस्ट के 1,96,000 डॉलर यानी कि 1.35 करोड़ रुपये लेते हैं. जी हां, सही पढ़ा.अगर बात विराट कोहली की एक मैच की फीस की करें तो उन्हें एक मैच खेलने के लिए 6 लाख रुपए मिलते हैं.यानि कोहली अपने इंस्टाग्राम पर प्रमोशनल वीडियो बनाकर अपनी एक मैच की फीस का लगभग 22 गुना चार्ज करते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया मैनेजमेंट और मार्केटिंग सॉल्यूशंस से जुड़ी सेवाएं देने वाली ब्रिटिश कंपनी हॉपर्स एचक्यू ने इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले लोगों की लिस्ट जारी की है. जिसमें अगर बात सपोर्ट्स की करी जाए तो विराट कोहली का नाम 9वें नंबर पर आता है. विराट कोहली के आगे बार्सिलोना के लुइस सुआरेज, यूएफसी के महान कॉनर मैक्ग्रेगर, लिवरपूल स्टार मोहम्मद सलाह और मुक्केबाजी के महान फ्लॉयड मेवेदर जैसे बड़े खिलाड़ी भी है. स्पोर्ट्सपर्सन की इस सूची में क्रिसटियानो रोनार्डो शीर्ष पर है. रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के 9,75,000 डॉलर लेते हैं.
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें