ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

चौथी बार चैंपियन बनी धोनी की टीम, IPL 2021 के फाइनल में चेन्नई ने कोलकाता को हराया

DESK : चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स स्कोर हराकर खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स में कोलकाता

चौथी बार चैंपियन बनी धोनी की टीम, IPL 2021 के फाइनल में चेन्नई ने कोलकाता को हराया
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स स्कोर हराकर खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स में कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से हराया और इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई टीम चौथी बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा करने में सफल हो गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 193 रनों का बड़ा टारगेट दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम की तरफ से वेंकटेश अय्यर और शुभमन गिल ने अच्छी पारी खेली। इसके बावजूद कोलकाता की टीम 9 विकेट खोकर 20 ओवर में केवल 165 रन ही जुटा सकी। 


फाइनल मुकाबले में कोलकाता की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे डु प्लेसी ने 86 रनों की तेज पारी खेली और आखिरी ओवरों में मोईन अली के साथ मिलकर 20 गेंदों पर 37 रन बटोर लिए। टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 192 रन बनाए। रोबिन उथप्पा ने 31 रनों की पारी खेली। कोलकाता की तरफ से सुनील नरेन ने दो विकेट हासिल करने में सफलता पाई।


बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की तरफ से भी शुरुआत अच्छी रही। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए वेंकटेश अय्यर और शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 11वें ओवर तक 91 रन जोड़ लिए थे। वेंकटेश 50 रन बनाने के बाद चेन्नई के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर का शिकार बन गए। इसके अगली ही गेंद पर शार्दुल ने नीतीश राणा को डक पर पवेलियन चलता कर दिया। शुभमन गिल ने 51 रन बनाए और वह दीपक चाहर की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद कोलकाता की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई। कप्तान मोरगन केवल 4 रन बना पाए। दिनेश कार्तिक ने 9 रन जुटाए। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने तीन, रविंद्र जडेजा और हेजलवुड ने दो-दो विकेट लिए।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें