ब्रेकिंग
कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुककटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक

क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने लिया संन्यास, 2 साल पहले खेला था आखिरी टेस्ट मैच

DESK : विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने आज क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को अलविदा कह दिया. उन्होंने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से डेब्यू किया था. तब पार्थिव की उम्र 17 साल 153 दिन

क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने लिया संन्यास, 2 साल पहले खेला था आखिरी टेस्ट मैच
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने आज क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को अलविदा कह दिया. उन्होंने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से डेब्यू किया था. तब पार्थिव की उम्र 17 साल 153 दिन थी. इसके साथ ही वे सबसे कम उम्र में बतौर विकेटकीपर टेस्ट में डेब्यू करने वाले प्लेयर बने. अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पोस्ट शेयर करते हुए पार्थिव ने अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी. पार्थिव ने लिखा- 'मैं आज क्रिकेट के सभी प्रारूपों से विदा ले रहा हूं. भारी मन से अपने 18 साल के क्रिकेट के सफर का समापन कर रहा हूं.'





पार्थिव ने पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा- मैं खास तौर पर दादा का आभारी हूं. वे मेरे पहले कप्तान हैं. उन्होंने मुझ पर काफी विश्वास जताया. दूसरी पोस्ट में उन्होंने पत्नी अवनी और माता-पिता का भी धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा- आप मेरी इस यात्रा में मेरे साथ रहे, इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. 


बता दें कि पार्थिव पटेल का क्रिकेट करियर 18 साल का रहा. उन्होंने 25 टेस्ट, 38 वनडे और 2 टी20 इंटरनेशनल मैचों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट जनवरी 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में खेला था. पार्थिव ने 194 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. जिसमें 43.39 की औसत से 11,240 रन बनाए हैं. उन्होंने फर्स्ट क्लास मैच में 27 सेंचुरी और 62 फिफ्टी लगाए हैं. वहीं, लिस्ट A में उन्होंने 193 मैच खेले हैं. इसमें 29.72 की औसत से 5172 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 35 अर्धशतक लगाए हैं. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें