ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे आज, कोहली और रोहित के लिए बड़ा मौका; ये हो सकता है संभावित प्लेइंग 11

DESK : दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में भारतीय टाइमिंग के अनु

भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे आज, कोहली और रोहित के लिए बड़ा मौका; ये हो सकता है संभावित प्लेइंग 11
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में भारतीय टाइमिंग के अनुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। इंडियन टीम लगातार 13वीं बार वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने का मौका होगा। टीम ने साल 2006 में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीत सकी थी। इस सीरीज के बाद टीम ने 6 बार अपने घर और 6 बार भारत में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाई है। वहीं, कप्‍तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्‍लेबाज विराट कोहली के पास इस सीरीज में बड़े कीर्तिमान हासिल करने का शानदार मौका है।


दरअसल, रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने से 175 रन दूर हैं। रोहित शर्मा 10,000 रन पूरे करने वाले छठे भारतीय बल्‍लेबाज बनेंगे। दाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 243 वनडे में 48.63 की औसत से 9825 रन बनाए हैं, जिसमें 30 शतक और 48 अर्धशतक शामिल हैं। इसके आलावा भारत के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली के पास वनडे क्रिकेट में 13,000 रन पूरे करने का शानदार मौका है। कोहली को 13 हजारी बनने के लिए 102 रन की दरकार है। रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली ने 274 वनडे में 57.32 की औसत से 12,898 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्‍होंने 46 शतक और 65 अर्धशतक ठोके हैं।


वहीं, मैच में मुख्य रूप से कुलदीप यादव, उमरान मलिक, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल के लिए यह मैच काफी अहम होने वाला है। इस मैच में इन प्लेयर को अपना हरहाल में अपना अच्छा देना होगा ताकि उनका सलेक्शन वर्ल्ड कप के लिए तय हो सके। भारत के इन युवा स्टार प्लेयर को यह मैच बहुत बड़ा मौका बताया जा रहा है। 


टीम इंडिया इस वनडे सीरीम में अपनी ताकत को आजमाना चाहेगी। भारतीय टीम वर्ल्ड कप की दावेदारी ठोक रहे नए खिलाड़ियों को भी आजमाना चाहेगी। वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की बेस्ट 11 की तलाश भी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से शुरू हो जाएगी। इस सीरीज के बाद काफी कुछ साफ हो जाएगा कि वनडे वर्ल्ड कप में किन खिलाड़ियों को भारतीय टीम में मौका मिलेगा। 


भारत और वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11


भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, सूर्य कुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक


वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, एलिक अथानाज़े, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, अल्ज़ारी जोसेफ, केविन सिंक्लेयर, गुडाकेश मोटी, ओशाने थॉमस

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें