ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

IND vs SL: भारत ने 8वीं बार जीता एशिया कप का खिताब, सीएम नीतीश ने टीम इंडिया को दी बधाई

PATNA: भारत ने रिकॉर्ड 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। श्रीलंका को फाइनल में हराकर टीम इंडिया ने ट्रॉफी पर कब्जा किया है। फाइनल मैच में श्रीलंका की टीम सिर्फ 50 रनो

IND vs SL: भारत ने 8वीं बार जीता एशिया कप का खिताब, सीएम नीतीश ने टीम इंडिया को दी बधाई
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: भारत ने रिकॉर्ड 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। श्रीलंका को फाइनल में हराकर टीम इंडिया ने ट्रॉफी पर कब्जा किया है। फाइनल मैच में श्रीलंका की टीम सिर्फ 50 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद भारतीय की टीम ने महज 6.1 ओवर में ही आसानी से एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप में अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है, इसके लिये टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा है कि इस तरह का विलक्षण प्रदर्शन खेल प्रेमियों को नई ऊर्जा देता है तथा खेल एवं खिलाड़ी दोनों को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाता है।


बता दें कि फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने भारत को 51 रनों का लक्ष्य दिया। सिर्फ 37 गेंदों में ही बिना किसी नुकसान के टीम इंडिया ने लक्ष्य को हासिल कर लिया और श्रीलंका की टीम को 10 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम महज 15.2 ओवर में 50 रनों पर ही ढेर हो गई। 


भारत के खिलाफ किसी विपक्षी टीम का यह लोवेस्ट टोटल रहा। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए। शुभमन गिल 19 गेंदों में 27 और ईशान किशन 18 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद लौटे और इस तरह से भारत 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें