ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

बेतिया के अखाड़े में उतरी हरियाणा की दंगल गर्ल, पुरुष पहलवानों को पूजा ने उठाकर फेंका

BETTIAH: बेतिया में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में हरियाणा की दंगल गर्ल पूजा ने पुरुष पहलवान को धूल चटा दी है। कुश्ती प्रतियोगिता में पूजा ने अखाड़े में पुरुष पहलवान को उठाकर फें

बेतिया के अखाड़े में उतरी हरियाणा की दंगल गर्ल, पुरुष पहलवानों को पूजा ने उठाकर फेंका
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BETTIAH: बेतिया में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में हरियाणा की दंगल गर्ल पूजा ने पुरुष पहलवान को धूल चटा दी है। कुश्ती प्रतियोगिता में पूजा ने अखाड़े में पुरुष पहलवान को उठाकर फेंक दिया। जिसके बाद पूरा इलाका तालियों से गूंज उठा। इस प्रतियोगिता को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। पुरुष पहलवान को धूल चटाने वाली हरियाणा की पूजा को देखकर लोग भी हैरान रह गये। क्योंकि वह पुरुष पहलवानों को लगातार पटकनी दे रही थी। 


दंगल प्रतियोगिता का आयोजन नरकटियागंज के माल्दा गांव में किया गया था। जिसमें यूपी, दिल्ली, वाराणसी, हरियाणा और पश्चिम चंपारण के पहलवानों ने हिस्सा लिया। हरियाणा से पहलवान पूजा कुमारी अतिथि के रूप में यहां पहुंची थी। लेकिन दंगल को देख वह खुद को नहीं रोक पाई। पूजा ने पुरुष पहलवान से दो-दो हाथ किया और अखाड़े में उठाकर फेंक दिया। उसने मैदान में उतरने का फैसला लिया। 


इसकी इजाजत मिलने के बाद दंगल गर्ल पूजा पुरुष अखाड़े में उतर गयी। महिला पहलवान ने इस दौरान पुरुष पहलवान को खूब पटकनी दी। पूजा से जब पूछा गया कि बेतिया आकर कैसा लग रहा है तो उन्होंने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा है। पूजा ने कहा कि वो लड़का और लड़की दोनों से लड़ सकती है। इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता सिर्फ सम्मान मिलना चाहिए। हरियाणा की दंगल गर्ल पूजा को इस दौरान सम्मानित किया गया और पुरस्कृत भी किया गया। 




इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें