ब्रेकिंग
बचाने की कोशिश तो नहीं..? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस का एक्शन हुआ पर अफसर पर कार्रवाई के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबचाने की कोशिश तो नहीं..? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस का एक्शन हुआ पर अफसर पर कार्रवाई के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद BCCI का सख्त कदम, अब खिलाड़ियों को पास करना होगा नया फिटनेस टेस्ट

DESK : ऑस्ट्रेलिया में अपनी शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया को अब एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा. भले ही ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज कर

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद BCCI का सख्त कदम, अब खिलाड़ियों को पास करना होगा नया फिटनेस टेस्ट
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : ऑस्ट्रेलिया में अपनी शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया को अब एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा. भले ही ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज करने में कामयाब रही लेकिन इस दौरे पर अश्विन, बुमराह जैसे बड़े खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से टीम इंडिया को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया दौरे से सबक लेते हुए BCCI ने एक अहम फैसला लिया है. 


इस फैसले के मुताबिक़ अब भारतीय खिलाड़ियों को नया फिटनेस टेस्ट पास करना होगा. BCCI ने खिलाड़ियों के सामने नया फिटनेस टेस्ट पास करने की बड़ी चुनौती रखी है. भारत इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलने जा रहा है लेकिन इस दौरे से पहले खिलाड़ियों को टाइम ट्रायल पास करना होगा. टीम इंडिया के लिए यो यो टेस्ट से गुजरना पहले की तरह ही लागू रहेगा.


बीसीसीआई ने टाइम ट्रायल टेस्ट उन खिलाड़ियों के लिए लागू किया है जिनका बोर्ड के साथ करार है. कॉन्ट्रैक्ट वाले सभी खिलाड़ियों को इस टेस्ट को पास करना बेहद जरुरी होगा. बीसीसीआई ने यह फैसला लिया है कि वह अपने इस नए टाइन ट्रायल टेस्ट के जरिए खिलाड़ियों की रफ्तार चेक करेगी.


आपको बता दें कि इस टेस्ट में तेज रफ्तार वाले गेंदबाजों के लिए अलग नियम होंगे. जिसके अंतर्गत तेज गेंदबाजों को टाइम ट्रायल टेस्ट में 2 किलोमीटर की दूरी 8 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी. स्पिन गेंदबाजों और बाकी खिलाड़ियों के लिए 2 किलोमीटर की दूरी 8 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करने का नियम बनाया गया है. इसके अलावा यो यो टेस्ट में खिलाड़ियों को 17.1 का स्कोर हासिल करना ही होगा.


जानकारी के मुताबिक इस टेस्ट से कुछ खिलाड़ियों को राहत मिलेगी. जिसमे ऑस्ट्रेलियाई सीरीज से लौटे खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टाइम ट्रायल टेस्ट नहीं देना होगा. लेकिन जिन खिलाड़ियों का चयन लिमिटिड ओवर सीरीज के लिए होगा उनके लिए टाइम ट्रायल टेस्ट पास करना बेहद जरूरी है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद से ही बीसीसीआई सबके निशाने पर आ गई थी. जिसके बाद बीसीसीआई का कहना है कि वह खिलाड़ियों की फिटनेस के साथ कोई समझौता नहीं करेगा.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें