ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

बिहार वीमेंस एशियन हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी 2024: विजेता ‘टीम इंडिया’ को CM नीतीश ने सम्मान राशि देकर किया सम्मानित

Patna: राजगीर में 20 नवम्बर को आयोजित महिला एशियन हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी पर भारत ने चीन को 1-0 से हराया था। तब बिहार के मुख्यमंत्री ने सभी भारतीय महिला खिलाड़ियों और मुख्य को

बिहार वीमेंस एशियन हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी 2024: विजेता ‘टीम इंडिया’ को CM नीतीश ने सम्मान राशि देकर किया सम्मानित
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna: राजगीर में 20 नवम्बर को आयोजित महिला एशियन हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी पर भारत ने चीन को 1-0 से हराया था। तब बिहार के मुख्यमंत्री ने सभी भारतीय महिला खिलाड़ियों और मुख्य कोच को 10-10 लाख रुपया इनाम देने की घोषणा की थी। वही सपोर्टिंग स्टाफ को भी 5-5 लाख का पुरस्कार देने की बात कही थी। आज पटना के बापू टावर के कॉन्फ्रेंस हॉल में सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।


 बिहार राज्य खेल विभाग की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में सभी भारतीय महिला खिलाड़ियों और मुख्य कोच को 10-10 लाख रूपया इनाम स्वरूप दिया गया वही टीम के सपोर्टिंग स्टाफ को भी 5-5 लाख रुपया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने हाथों से देकर सम्मानित किया। इस मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान टूर्नामेंट से संबंधित 4 मिनट का एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाया गया।


भारतीय महिला हॉकी टीम की कैप्टन सलीमा टेटे ने बताया कि बिहार के राजगीर में पहली बार इतने बड़े चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि आज पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर बहुत अच्छा लगा। भारतीय हॉकी टीम आज काफी खुश है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी खिलाड़ियों का प्रोत्साहित किया। बिहार सरकार आज हम सभी को सम्मान दे रही है, यह भारतीय हॉकी खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ी बात है।


बापू टावर में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, सामान्य प्रशासन और खेल विभाग के प्रधान सचिव डॉ. बी. राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव सह भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्र शंकरण, आयुक्त मयंक बरबड़े, जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, खेल विभाग के निदेशक महेन्द्र कुमार, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह भी मौजूद थे। 


पटना के बापू टावर में बिहार वीमेंस एशियन हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 की विजेता ‘टीम इंडिया’ के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विजेता भारतीय टीम की सभी खिलाड़ियों और मुख्य प्रशिक्षक को 10-10 लाख रू० तथा टीम के सर्पोटिंग स्टाफ को 5 लाख रू० की सम्मान राशि प्रदान की। साथ ही इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और सहयोगियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


बिहार में पहली बार 11 से 20 नवंबर 2024 तक राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल-विश्वविद्यालय-सह-राज्य खेल परिसर, राजगीर में एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में छः देशों- भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी की टीमों ने भाग लिया था। भारत ने फाइनल मुकाबले में चीन पर 1-0 से जीत दर्ज कर इतिहास रचा था, जिससे पूरा देश गौरवान्वित हुआ। भारतीय महिला हॉकी टीम को भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें