ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

क्रिकेटर Andrew Symonds का निधन, कार एक्सीडेंट में गई जान

DESK : खेल जगत के लिए एक बुरी खबर है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू सायमंड्स का निधन हो गया है। सायमंड्स सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। अपनी कार का एक्सीडेंट होने की वजह

क्रिकेटर Andrew Symonds का निधन, कार एक्सीडेंट में गई जान
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : खेल जगत के लिए एक बुरी खबर है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू सायमंड्स का निधन हो गया है। सायमंड्स सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। अपनी कार का एक्सीडेंट होने की वजह से साइमंड्स की मौत हो गई है। एंड्रयू सायमंड्स 46 साल के थे। आईसीसी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक सायमंड्स अपने गृह राज्य क्वींसलैंड से टाउंसविले के तरफ जा रहे थे इसी दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ। पुलिस ने सायमंड्स की मौत की पुष्टि कर दी है।


एंड्रयू साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला, वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर थे। बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद साइमंड्स अक्सर गेंद के साथ भी कमाल कर दिखाते थे। उन्होंने अपने लंबे इंटरनेशनल कैरियर के बाद 2009 में संन्यास ले लिया था। सायमंड्स ने अपना आखिरी मैच पाकिस्तान के खिलाफ साल 2009 में खेला था। यह एक T20 मुकाबला था। इसके बाद सायमंड्स अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में रहे. शराब पीने की बुरी लत के कारण भी उनकी चर्चा होती रही, इसी लत की वजह से उन्हें टी 20 से बाहर भी कर दिया गया था। 


उनके निधन पर क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियों ने गहरा दुख जताया है। भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम में साइमंड्स शामिल हुआ करते थे और यही वह दौर था जब भारतीय क्रिकेटरों से उनके टकराव की खबरें भी मैच के बीच सुर्खियां बनती थीं। हरभजन सिंह और साइमंड्स के बीच काफी विवाद भी हुआ था, तब सायमंड्स ने आरोप लगाया था कि हरभजन सिंह ने उनके ऊपर नस्लीय टिप्पणी की थी। सायमंड्स का आरोप था कि भज्जी ने उन्हें मंकी कहा।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें