ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड का मुकाबला भारत के लिए खास, आज के मैच पर टिकी सेमीफाइनल की उम्मीदें

DESK : टी-20 वर्ल्ड कप में आज का मुकाबला भारत के लिए बेहद खास है. भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में जाएगी या नहीं इसका फैसला आज होगा. आज का मैच अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड का मुकाबला भारत के लिए खास, आज के मैच पर टिकी सेमीफाइनल की उम्मीदें
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : टी-20 वर्ल्ड कप में आज का मुकाबला भारत के लिए बेहद खास है. भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में जाएगी या नहीं इसका फैसला आज होगा. आज का मैच अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. अगर अफगानिस्तान यह मैच जीतता है तो भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के दरवाजे खुल जाएंगे. वहीं अगर न्यूजीलैंड की टीम जीत हासिल करती है तो भारत का रास्ता बंद हो जाएगा. भारतीय समर्थक भी इस मैच में अफगानिस्तान के साथ हैं. 


बता दें कि न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान दोनों टीमें अब भी सेमीफाइनल की होड़ में बनी हुई हैं. न्यूजीलैंड के लिए समीकरण सीधा है. उसे मैच जीतना है और सेमीफाइनल में एंट्री करनी है. अफगानिस्तान को सेमीफाइनल की आस कायम रखने के लिए बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी. अफगानिस्तान की जीत से भारत को भी काफी फायदा होगा. 


न्यूजीलैंड के जीतने पर भारत के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे बंद हो जायेंगे क्योंकि न्यूजीलैंड के आठ अंक हो जाएंगे और आखिरी मैच जीतकर भी भारत उतने अंक हासिल नहीं कर सकेगा. अफगानिस्तान अगर न्यूजीलैंड को हरा देता है तो उसकी मामूली उम्मीदें बनी रहेंगी जबकि भारत की संभावना प्रबल हो जाएगा, जिसे आखिरी मैच अच्छे अंतर से जीतना होगा. 


न्यूजीलैंड के जीतने पर नामीबिया के खिलाफ भारत का आखिरी लीग मैच औपचारिकता भर रहेगा. न्यूजीलैंड की टीम शुक्रवार को नामीबिया को हराने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत है. जिमी नीशाम और ग्लेन फिलिप्स ने शीर्षक्रम की नाकामी से उबरते हुए टीम को अच्छा स्कोर दिया. न्यूजीलैंड के पास दमदार गेंदबाजी आक्रमण है जो अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब साबित होगा. 


अबतक अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने अपने स्पिनरों के दम पर अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है. उसके बल्लेबाजों का सामना हालांकि अब ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, तेज गेंदबाज एडम मिल्ने और स्पिनर ईश सोढी तथा मिशेल सेंटनेर से होगा जो शानदार फॉर्म में हैं. 


अफगानिस्तान के बल्लेबाज अगर अच्छा स्कोर बना सके तो राशिद खान की अगुवाई में गेंदबाज कमाल कर सकते हैं. मुजीब-उर-रहमान की चोट से गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हुआ है, लेकिन स्पिन के खिलाफ कीवी गेंदबाजों की कमजोरी का वे फायदा उठा सकते हैं. बल्लेबाजी में न्यूजीलैंउ को मार्टिन गप्टिल और डेरिल मिशेल से अच्छी शुरूआत की उम्मीद होगी जिसके बाद कप्तान केन विलियमसन उतरेंगे. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें