ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

आज शुरू हो रहा IPL का नॉन स्टॉप एंटरटेनमेंट, पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाईटराइडर्स के बीच

DESK : आईपीएल सीजन-15 का आज से आगाज हो रहा है। 26 मार्च से 29 मई तक चलने वाला ये सीजन कई मायनों में खास है। 15वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन

आज शुरू हो रहा IPL का नॉन स्टॉप एंटरटेनमेंट, पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाईटराइडर्स के बीच
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : आईपीएल सीजन-15 का आज से आगाज हो रहा है। 26 मार्च से 29 मई तक चलने वाला ये सीजन कई मायनों में खास है। 15वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले से होगी। आज आईपीएल 2022 का आगाज उन दो टीमों की भिड़ंत से होगा जो पिछली बार फाइनल में भी आमने-सामने थीं। 


मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला आप भारतीय समय के मुताबिक शाम 7.30 बजे से लाइव देख सकेंगे। इसे आप स्टार स्पोर्ट्स के तमाम चैनलों के अलावा हॉटस्टार ऐप पर भी देख सकेंगे।


11 साल बाद 10 टीमें भिड़ेंगी। यह अब तक का सबसे लंबा सीजन होगा, जो 65 दिन चलेगा। सबसे ज्यादा 74 मैच होंगे। पहली बार सबसे ज्यादा 12 दिन दो-दो मैच खेले जाएंगे। 6 टीमों के नए कप्तान होंगे और 14 साल में पहली बार ऐसा होगा, जब कोहली व धोनी कप्तानी करते नहीं दिखेंगे। 


इस बार लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटन्स के रूप में दो नयी टीम आईपीएल में पदार्पण करेंगी। देश में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में होने के बाद क्रिकेट प्रेमियों को 2019 के बाद पहली बार स्टेडियम में जाकर मैचों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। आईपीएल के सभी मैच भारत में खेले जाएंगे और स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शक इसे स्टेडियम में जाकर देख पाएंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें