ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

18 दिन बाद दुल्हन बनेंगी बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु, उदयपुर में IT कंपनी के डायरेक्टर के साथ लेंगी सात फेरे

DESK: मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु 22 दिसंबर को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनका विवाह पोसीडेक्स टेक्नोलॉजीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर वेंकट दत्त

18 दिन बाद दुल्हन बनेंगी बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु, उदयपुर में IT कंपनी के डायरेक्टर के साथ लेंगी सात फेरे
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु 22 दिसंबर को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनका विवाह पोसीडेक्स टेक्नोलॉजीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर वेंकट दत्ता के साथ 18 दिन बाद होगा। शादी समारोह 20 दिसंबर से शुरू होकर 24 दिसंबर तक चलेगा। 24 दिसंबर को हैदराबाद में रिसेप्शन पार्टी रखा गया है।


भारत के लिए दो बार ओलिंपिक मेडल जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु की शादी वेंकट दत्ता से होने वाली है। अब जरा होने वाले दुल्हे राजा के बारे में जानते हैं। दरअसल वेंकट दत्ता ने फाउंडेशन ऑफ लिबरल एंड मैनेजमेंट एजुकेशन से लिबरल आर्ट्स एंड साइंसेज में डिप्लोमा किया है। उन्होंने फ्लेम यूनिवर्सिटी ऑफ बिजनेस एडमिनिस्‍ट्रेशन से बीबीए (अकाउंटिंग एंड फाइनेंस) और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी बंगलौर से डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग में मास्टर्स डिग्री पूरी की है। एक महीने पहले ही शादी फाइनल हुई थी। 


पीवी सिंधु के पिता पीवी रमन ने बताया कि दोनों परिवार लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। सिंधु का अगले साल जनवरी से कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है, इसलिए शादी के लिए यह समय सबसे उपयुक्त लगा। उन्होंने बताया कि एक महीने पहले ही शादी की तारीख तय की गई थी।


बता दें कि उदयपुर को भारत का वेनिस कहा जाता है और यह शाही शादियों के लिए जाना जाता है। बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक कई हस्तियों ने यहां शादी की है। आमिर खान की बेटी आयरा खान, सनी देओल की भांजी निकिता चौधरी, क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और रिलायंस ग्रुप की चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी सहित कई हस्तियों ने उदयपुर में शादी की और जश्न मनाया। अब मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु 22 दिसंबर को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। पोसीडेक्स टेक्नोलॉजीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर वेंकट दत्ता के साथ पीवी सिंधु की शादी उदयपुर में ही होने जा रही है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें