ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

वैशाख माह की अमावास्या कल, पितरों की तृप्ति के लिए करें घर में ही ये काम

DESK : हिंदी पंचांग के अनुसार वैशाख माह की अमावस्या तिथि को श्राद्ध अमावस्या भी कहा जाता है. मान्यता है की इस दिन किये गए धार्मिक कार्य, पूजा पाठ और दान पुण्य का विशेष महत्त्व

वैशाख माह की अमावास्या कल, पितरों की तृप्ति के लिए करें घर में ही ये काम
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : हिंदी पंचांग के अनुसार वैशाख माह की अमावस्या तिथि को श्राद्ध अमावस्या भी कहा जाता है. मान्यता है की इस दिन किये गए धार्मिक कार्य, पूजा पाठ और दान पुण्य का विशेष महत्त्व होता है.  ग्रंथों की माने तो इस दिन कालसर्प दोष निवारण और शनि दोष शांति के लिए विशेष पूजा की जाती है. इस बार ये पर्व 22 अप्रैल बुधवार को है. इस तिथि पर सूर्य और चंद्रमा का अंतर शून्य हो जाता है. इसलिए इन 2 ग्रहों की विशेष स्थिति से इस तिथि पर पितरों के लिए की गई पूजा और दान का विशेष महत्व होता है.

कैसे करते है पितरों का तर्पण ?

पितरों की तृप्ति के लिए पिंडदान, तर्पण, श्राद्ध करना चाहिए. यदि आप इन सब को करने में असमर्थ हैं तो इस दिन संकल्प कर के व्रत करना चाहिए और अन्न जल का दान करना चाहिए. कई जगहों पर इस दिन सत्तू का दान भी दिया जाता है, इसलिए इसे सतुवाई अमावस्या भी कहा जाता है. आइये जानते हैं इस दिन क्या करें जिससे हमारे पितृ प्रसन्न रहें और उनका आशीर्वाद हम पर बना रहे:-

घर पर ही पानी में काले तिल और गंगाजल डालकर स्नान कर लें. मन जाता है की ऐसा करने से तीर्थ स्नान जैसा फल मिलता है.

स्नान के बाद पीपल के पेड़ पर जल और कच्चा दूध चढ़ाएं.

चावल के पिंड बनाकर पितरों को धूप दें.

पितरों की तृप्ति के लिए संकल्प लेकर अन्न और जल का दान करें.

संभव हो तो ब्राह्मण को भोजन करवाएं या किसी मंदिर में 1 व्यक्ति के जितना भोजन दान करें.

बनाए गए भोजन में से तीन हिस्से निकाल लें. पहला गाय फिर कुत्ते और फिर कौवे के लिए.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें