ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

सोमवार को मनाई जाएगी ईद, आज बाजार में भीड़ भाड़ ज्यादा होने की उम्मीद

PATNA : देशभर में सोमवार को ईद मनाई जाएगी। शनिवार को भारत में कहीं भी ईद का चांद आज नजर नहीं आया जिस कारण सोमवार को ईद मनाने का फैसला किया गया है। इमारत ए शरिया पटना सहित अन्य धार्

सोमवार को मनाई जाएगी ईद, आज बाजार में भीड़ भाड़ ज्यादा होने की उम्मीद
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : देशभर में सोमवार को ईद मनाई जाएगी। शनिवार को भारत में कहीं भी ईद का चांद आज नजर नहीं आया जिस कारण सोमवार को ईद मनाने का फैसला किया गया है। इमारत ए शरिया पटना सहित अन्य धार्मिक संस्थाओं ने एलान कर दिया है कि अब भारत में ईद सोमवार को मनाई जाएगी। 


दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने सोमवार को ईद मनाने का एलान किया है। साथ ही साथ फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम ने भी देश भर में चांद नहीं देखे जाने की इत्तला देते हुए सोमवार को ईद मनाने का एहतराम किया है। सोमवार को ईद बनाए जाने की जानकारी मिलने के साथ ही आज यानी रविवार को बाजार में रौनक बढ़ने की उम्मीद है। 


रविवार को बाजार में ज्यादा भीड़भाड़ को देखते हुए सरकारें भी सतर्क हैं। कोरोना महामारी के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के प्रोटोकॉल को मेंटेन रखना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है। आपको बता दें कि बिहार में किसी भी मस्जिद और ईदगाह के अंदर ईद की नमाज अदा नहीं की जाएगी। लॉकडाउन 4 में धार्मिक स्थलों को खोलने पर रोक है लिहाजा पटना के गांधी मैदान सहित अन्य प्रमुख जगहों पर अदा की जाने वाली ईद की नमाज इस बार नहीं होगी। राजधानी पटना में ईद को लेकर बाजार में ज्यादा लोग इकट्ठे ना हो इसे लेकर जिला प्रशासन पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें