ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

देश भर में आज दशहरा की धूम, पटना में इस समय होगा रावण दहन

PATNA : आज देश भर में दशहरा यानी व‍िजयदशमी का पर्व मनाया जा रहा है. आज के द‍िन नवरात्र व्रत का पारण क‍िया जाता है और साथ ही दुर्गा व‍िसर्जन की भी परंपरा है. मा

देश भर में आज दशहरा की धूम, पटना में इस समय होगा रावण दहन
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : आज देश भर में दशहरा यानी व‍िजयदशमी का पर्व मनाया जा रहा है. आज के द‍िन नवरात्र व्रत का पारण क‍िया जाता है और साथ ही दुर्गा व‍िसर्जन की भी परंपरा है. मान्‍यता है क‍ि इस द‍िन मां दुर्गा ने मह‍िषासुर का वध क‍िया था और श्री राम ने रावण पर जीत प्राप्‍त की थी. इस दिन को असत्‍य पर सत्‍य की जीत, अधर्म पर धर्म की विजय का दिन माना जाता है. 


दशहरा के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी, सीएम नीतीश समेत कई नेताओं ने लोगों को शुभकामनाएं दी. सीएम नीतीश ने ट्वीट कर लिखा-विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है. सभी को इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.






दशहरे पर शस्‍त्र पूजन की भी परंपरा है ज‍िसे आयुध पूजन भी कहा जाता है. परंपराओं के अनुसार दशहरे पर शमी के पेड़ की पूजा भी की जाती है वहीं खाने में पान चबाने की परंपरा भी है. दशहरे पर शाम के समय रावण दहन होता है. 


पटना में इस बार रावण दहन का कार्यक्रम गांधी मैदान की बजाय कालिदास रंगालय में हो रहा है. रावण वध का समय शाम 4: 30 से 5:30 बजे तक का निर्धारित है. पटना में इस बार रावण की ऊंचाई मात्र 15 फीट ही होगी. पहले 50 रावण फीट से ऊंचा होता था. रावण वध समारोह के आयोजन की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. 


कालिदास रंगालय में 15 फीट का रावण ,14 फीट का कुंभकरण 13 फीट का मेघनाद का पुतला का बनाया गया है. रावण वध के साथ कोरोना का भी दहन होगा. रावण का पुतला बनाने वाले कलाकार ने बताया कि भले रावण छोटा बना हो लेकिन इस बार अलग तरीका से रावण को बनाया गया है. कोरोना की वजह से रावण वध समारोह छोटे स्तर पर आयोजित किया जा रहा है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें