ब्रेकिंग
बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता

पंडा समाज ने उठाया परंपरा को जीवित रखने का बीड़ा, अपने पितरों का कर रहे पिंडदान

GAYA : बिहार में कोविड-19 को लेकर संक्रमण के रोकथाम के मद्देनजर राज्य सरकार व जिला प्रसाशन द्वारा इस बार गया में होने वाले विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला को रद्द कर दिया गया है. पितृ

पंडा समाज ने उठाया परंपरा को जीवित रखने का बीड़ा, अपने पितरों का कर रहे पिंडदान
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GAYA : बिहार में कोविड-19 को लेकर संक्रमण के रोकथाम के मद्देनजर राज्य सरकार व जिला प्रसाशन द्वारा इस बार गया में होने वाले विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला को रद्द कर दिया गया है. पितृपक्ष मेला रद्द किए जाने के बाद तीर्थयात्रियों व पिंडदानियों के आने पर रोक लग गयी है. वर्षों से चली आ रही धार्मिक मान्यताओं व परंपरा को जीवित रखने के उद्देश्य से विष्णुपद क्षेत्र के गयापाल पंडा खुद अपने पितरों का 15 दिनों का पिंडदान कर रहे है. इस दौरान विभिन्न पिंडवेदियों पर पिंडदान व कर्मकांड किया जाएगा. वहीं कोरोना को लेकर विष्णुपद मंदिर बंद होने और पिंडदानियों के आगमन पर रोक के बाद लॉकडाउन- 1 से ही गया पाल पंडा खुद पिंडदान कर रहे है. 


विभिन्न धार्मिक ग्रंथो में वर्णित है कि गया में पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष व सद्गति की प्राप्ति होती है. यही कारण है कि अश्विन कृष्ण पक्ष में 15 दिनों के पितृपक्ष मेला का आयोजन किया जाता है. इस दौरान देश-विदेश से लाखों की संख्या में हिन्दू सनातन धर्मावलम्बी यहां आते हैं और अपने पितरों को मोक्ष दिलाने की कामना को लेकर पिंडदान, तर्पण व कर्मकांडो को करते है. ग्रंथो में यह वर्णित है कि भगवान राम व सीता ने अपने पिता राजा दशरथ का पिंडदान किया था. 


वहीं पिंडदान करने वाले पंडा समाज के विवेक भैया मोती वाले पंडा ने बताया की हमलोग अपने पितरों का श्राद्ध कर रहे हैं. वेद और पुराणों में यह वर्णित है कि पुत्र के तीन कर्तव्य हैं जिनको पालन करना है. पहला कर्तव्य है अपने माता पिता की बातों का पालन करना, दूसरा है जब माता-पिता अपना शरीर छोड़ देते हैं तो अपने माता-पिता का क्रियाक्रम करना और तीसरा कर्तव्य है गया जी में अपने पितरों का पिंडदान करना. लेकिन कोरोना महामारी को लेकर जिस गया जी में देश-विदेश से लोग अपने पितरों का पिंडदान करने आते थे वो इस बार नहीं आ पाए हैं. इसलिए परंपरा को जीवित रखने का संकल्प लेकर हमलोग पिंडदान कर रहे हैं. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें