ब्रेकिंग
EOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव

इसे आस्था कहे या अंधविश्वास? सावन के पावन महीने पर नंदी महाराज पीने लगे पानी

MUZAFFARPUR: सावन के महीने में नंदी महाराज अचानक पानी पीने लगे। कुछ ऐसा ही चमत्कार मुजफ्फरपुर में देखने को मिला जहां यह बात आग की तरह फैल गयी और लोग लोटा में गंगा जल लेकर मंदिर में

इसे आस्था कहे या अंधविश्वास? सावन के पावन महीने पर नंदी महाराज पीने लगे पानी
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: सावन के महीने में नंदी महाराज अचानक पानी पीने लगे। कुछ ऐसा ही चमत्कार मुजफ्फरपुर में देखने को मिला जहां यह बात आग की तरह फैल गयी और लोग लोटा में गंगा जल लेकर मंदिर में पहुंचने लगे और नंदी महाराज को गंगा जल पीलाने लगे। नंदी महाराज को गंगा जल पिलाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। 


सावन के पावन महीने में जहां शिव भक्तों में गजब की आस्था दिखती है इसी बीच मुजफ्फरपुर के बाबा सोमेश्वर स्थान शिव मन्दिर में नंदी महाराज की मूर्ति अचानक जल पीने लगे। यह चमत्कार है या फिर कुछ और इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है लेकिन शिव भक्तों में ऐसी मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ के पावन सावन महीने में इस तरह का चमत्कार हुआ है।


 यह अपने आप में चमत्कार है। लोग यह भी कहने लगे है कि इस तरह का चमत्कार बाबा की कृपा से ही संभव है।  आसपास के लोगों के साथ-साथ भक्तों पर बाबा का असीम कृपा है इसलिए इस तरह का चमत्कार देखने को मिला है। इस तरह के चमत्कार की बात सुनने के साथ पूरे आसपास के मोहल्लावासी स्थानीय लोग राहगीर सभी की भीड़ उमड़ गई और एक-एक कर लोग नंदी महाराज को जल पिलाने लगे।


 भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर के सदस्य लगे हुए हैं। किसी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो जाए इसलिए लोग मंदिर में भीड़ लगने नहीं दे रहे हैं। जबकि इस चमत्कार को देखने के लिए लोग आतुर दिख रहे हैं। रात होने के बावजूद लोग मंदिर में अभी भी नंदी महाराज को पानी पिलाने के लिए पहुंच रहे हैं। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें