ब्रेकिंग
बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन

खत्म हुआ शिव भक्तों का इंतजार, जानिए.. कब खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

DESK: पूरे देश में आज महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। छोटे से लेकर बड़े शिवालयों में सुबह से ही शिव भक्तों की कतार लगी हुई है। इसी बीच बड़ी खबर उत्तराखंड के

खत्म हुआ शिव भक्तों का इंतजार, जानिए.. कब खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: पूरे देश में आज महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। छोटे से लेकर बड़े शिवालयों में सुबह से ही शिव भक्तों की कतार लगी हुई है। इसी बीच बड़ी खबर उत्तराखंड के केदारनाथ धाम से आ रही है। महाशिवरात्रि के पावन मौके पर केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय कर दी गई है। केदारनाथ धाम के साथ साथ उत्तराखंड के बाकी तीन धामों के कपाट खुलने की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है।


दरअसल, केदारनाथ धाम के कपाट 6 महीनों के लिए बंद कर दिए जाते हैं। कपाट के खुलने के साथ ही शिव भक्तों का तांता लग जाता है। उत्तराखंड के चार धामों में से केदारनाथ श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण धाम है। केदारनाथ धाम के साथ साथ उत्तराखंड के चारों धामों के कपाट खुलने की तिथि तय कर दी गई है। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट को 22 अप्रैल से खोला जा रहा है, वहीं बदरीनाथ के कपाट को 27 अप्रैल को खोला जाएगा। 


कपाट खुलने की तिथि वेदपाठ, हक-हकूकधारी और रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में तय की गई है। कपाट खुलने की तिथि की घोषणा शनिवार को बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में किया गया है। बाबा केदारनाथ धाम के कपाट को 25 अप्रैल की सुबह 6.20 में खोला जाएगा। कपाट खुलने के तिथि के तय होने के साथ ही भक्तों ने अपनी यात्रा की तैयारियां शरू कर दी है। परंपरा के अनुसार प्रत्येक वर्ष शिवारात्रि के दिन ही केदारनाथ धाम के कपाट के खुलने की तिथि तय की जाती है। 


महाशिवरात्रि के मौके पर आज सुबह सुबह केदारनाथ धाम में बाबा का श्रृंगार और महाभिषेक कर पूजा-पाठ किया गया है। जिसके बाद परंपरा के अनुसार पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गई है। तिथि के तय होने के बाद अब उतराखंड के में भक्तों की यात्रा के लिए तैयारियों की शुरूआत कर दी गई है। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने यात्रा को सफल बनाने के लिए हर संभव मदद करने के साथ ही होटलों में पंजीकरण की व्यवस्था के लिए कैंप लगाने की बात कही है। 


उत्तराखंड के चारों धाम के कपाट खुलने की निर्धारित तिथि के मुताबिक 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुल जाएंगे वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 27 अप्रैल निर्धारित की गई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें