ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

इस साल 29 दिन का होगा सावन महीना, 4 सोमवारी को पूजा कर पाएंगे शिवभक्त

PATNA : इस साल सावन का पवित्र महीना 25 जुलाई से शुरू हो रहा है. श्रावण में कृष्ण पक्ष की द्वितीय और शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का क्षय है. हालांकि कृष्ण पक्ष तो पूरे 15 दिन का हो

इस साल 29 दिन का होगा सावन महीना, 4 सोमवारी को पूजा कर पाएंगे शिवभक्त
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : इस साल सावन का पवित्र महीना 25 जुलाई से शुरू हो रहा है. श्रावण में कृष्ण पक्ष की द्वितीय और शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का क्षय है. हालांकि कृष्ण पक्ष तो पूरे 15 दिन का होगा लेकिन शुक्ल पक्ष 14 दिन का ही रहेगा. पंचांग का पांचवा महीना 22 अगस्त तक चलेगा.


खास बात यह है कि सावन का महीना रविवार से शुरू होकर रविवार के दिन ही खत्म होगा. ज्योतिषियों के मुताबिक इस बार सावन में नवमी तिथि की हानि हो रही है. इसके परिणामस्वरूप भारत के किसी राज्य में सत्ता परिवर्तन का योग बन रहा है. 


कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद कई मंदिरों और शिवालयों के द्वार भक्तों के लिए खोल दिए हैं. ऐसे में इन शिवालयों में तैयारियों के लिए भक्त पहुंचने लगे हैं. जहां सावन महीने के दौरान विभिन्न गतिविधियां होंगी.


कृष्ण पक्ष में द्वितीय क्षय होने से अशून्य शयन व्रत रविवार 25 जुलाई को ही रहेगा. सुखी दांपत्य जीवन के लिए व्रत में लक्ष्मी जी को भगवान विष्णु जी की गोद में शयन करा कर दोनों की पूजा शाम को करने का विधान है.


आपको बता दें कि सावन में चार सोमवार और दो प्रदोष व्रत रहेंगे. इसके अलावा कई विशेष शुभ योग भी आएंगे. ऐसी मान्यता है कि इस महीने में किए गए सोमवार के व्रत का फल बहुत जल्द मिलता है. महादेव की आराधना और भक्ति के लिए शिव मंदिरों में तैयारियां होने लगी है. रंग रोगन और रिपेयरिंग के काम के साथ भक्त भोलेनाथ के विशेष श्रृंगार की भी तैयारी कर रहे हैं. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें