ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

हरिद्वार कुंभ में कोरोना का संक्रमण, बड़ी तादाद में श्रद्धालु और साधु पॉजिटिव निकले

DESK : कोरोना की दूसरी लहर ने देश को अपनी जद में ले रखा है लेकिन हरिद्वार में चल रहे महाकुंभ के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने से कोरोना का बड़ा संक्रमण हुआ है। हरिद्वार म

हरिद्वार कुंभ में कोरोना का संक्रमण, बड़ी तादाद में श्रद्धालु और साधु पॉजिटिव निकले
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : कोरोना की दूसरी लहर ने देश को अपनी जद में ले रखा है लेकिन हरिद्वार में चल रहे महाकुंभ के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने से कोरोना का बड़ा संक्रमण हुआ है। हरिद्वार महाकुंभ में आज दूसरा शाही स्नान है। शाही स्नान में तमाम अखाड़ों के साधु संतों ने आस्था की डुबकी लगाई है लेकिन इस दौरान कोरोना गाइडलाइंस पालन नहीं हुआ है। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं और साधु-संतों में बड़ी तादाद में संक्रमण मिला है। 


हरिद्वार महाकुंभ के लिए प्रशासक बनाए गए दीपक रावत के मुताबिक के 50 हजार से ज्यादा लोगों का टेस्ट किया जा रहा है। कई साधु संत पॉजिटिव पाए गए हैं और आगे भी लोगों की टेस्टिंग जारी रहेगी। हालांकि उन्होंने यह बात स्वीकार की है कि कोरोना के पीछे आस्था भारी पड़ रही है और लोग सोशल डिस्टेंसिंग का उस तरीके से पालन नहीं कर रहे जैसा होना चाहिए। कुंभ मेला के आईजी संजय गुंज्याल के मुताबिक चाहिए स्थान में सबसे पहले अखाड़ों को अनुमति दी गई। उसके बाद 7 बजे से आम लोगों को शाही स्नान की इजाजत दी गई है। आईजी गुंज्याल का कहना है कि हम लोगों ने कोविड नियमों का पालन कराने के लिए हर संभव इंतजाम किए हैं। लोगों से अपील भी कर रहे हैं लेकिन भारी भीड़ के बीच बीच में जो लोग इसका पालन नहीं कर रहे उनका चालान काटना व्यवहारिक रूप से संभव नहीं हो पा रहा। 


हरिद्वार महाकुंभ में शाही स्नान के पहले दिन उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 1333 केस सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 1333 से नए केस आने के साथ-साथ 8 लोगों की कोरोना वायरस मौत हुई है। देहरादून में 583, हरिद्वार में 336, नैनीताल में 122 नए मरीज पाए गए हैं और कुंभ मेला और संक्रमण का मेला बनता जा रहा है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें